• होम
  • MP Weather Update: 5 मई तक बदलता रहेगा मौसम, किसानों के लिए...

MP Weather Update: 5 मई तक बदलता रहेगा मौसम, किसानों के लिए IMD की चेतावनी – बारिश, आंधी और ओलों से सतर्क रहें

5 मई तक का मौसम अपडेट
5 मई तक का मौसम अपडेट

मौसम विभाग (IMD) ने किसानों को आगाह किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
क्यों बदला मौसम? राजस्थान के उत्तर-पूर्व और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे एक ट्रफ रेखा बनकर बांग्लादेश तक जा रही है। इसके प्रभाव से बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने जैसी स्थितियां बन रही हैं।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी:

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के 40 जिलों में 5 मई तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। खासकर, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं, जो फसलों को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
वहीं, इसके अलावा अन्य जिलों जैसे भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, सागर, रीवा, सीधी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ आदि में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

पूर्वी भारत के किसान भी रहें सतर्क:

एमपी के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 मई तक बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।

कब तक रहेगा असर?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 मई तक और पूर्वी राज्यों में 3 मई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें।

किसानों के लिए सलाह:

  1. कटाई की गई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रखें।
  2. खेतों में खड़ी फसल को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करें।
  3. मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और सरकारी सलाह का पालन करें।
  4. खेत में काम करते समय आंधी-बिजली के दौरान सावधानी बरतें।

ये भी पढें- दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, तेज़ आंधी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें