• होम
  • IMD Rain Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में झमाझ...

IMD Rain Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, तेज़ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट
बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई जगहों पर सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।

दिल्ली-NCR में तेज बारिश और ओलावृष्टि, मौसम हुआ सुहावना:

आज सुबह दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा व सुहावना हो गया।
मौसम की खराब स्थिति के कारण 40 से ज्यादा फ्लाइट्स को दूसरे स्थानों पर भेजना पड़ा और लगभग 100 फ्लाइट्स देरी से चलीं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो घंटों में 70–80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। मौसम केंद्र ने 74 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की पुष्टि की है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान है की अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलती रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज:

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को भी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यूपी के गाजियाबाद, नोएडा समेत कई अन्य शहरों में सुबह अचानक तेज आंधी और बारिश देखी गई। मौसम का पूर्वानुमान है की पश्चिमी और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई ज़िलों में तेज़ आंधी और बारिश का मौसम कभी भी बन सकता है।

बिहार के कई जिलों में आज बारिश के आसार:

बिहार के ज्यादातर जिलों में हुई बारिश से मौसम ठंडा और सुखद हो गया है। पटना, सहरसा, बांका, रोहतास, मुंगेर सहित कई जगहों पर अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज राज्य के 26 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इनमें पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पश्चिम और पूर्व चंपारण जैसे जिले शामिल हैं। पूर्वानुमान है की बारिश का सिलसिला 7 मई तक चल सकता है, जबकि 9 मई के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन राज्यों में जारी की गई चेतावनी: मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों के लिए तेज़ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर पंजाब, हरियाणा में आज का मौसम, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर आंध्र प्रदेश में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है।

ओडिशा में तेज हवाओं की आशंका: ओडिशा के कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों में 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढें- 1 से 6 मई तक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें