दिसंबर की ठंड अब पूरे देश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4–5 दिनों के लिए कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और तेज उत्तरी हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।
IMD के अनुसार:
बिहार में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे बिहार में शुष्क मौसम बना रहेगा। राज्य में पूरे दिन धूप निकलेगी और मौसम साफ रहने की उम्मीद है, कुछ जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। उत्तर बिहार में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
दिल्ली NCR में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण: दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप रहने की संभावना है लेकिन वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। ठंड के साथ प्रदूषण का दोहरा असर दिल्लीवासियों को परेशान कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
पूर्वी और मध्य यूपी में ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने के कारण मैदानों में भी सर्दी तेज हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में शीतलहर की दस्तक - जानें अगले 3 दिन का मौसम