देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर भारत, बिहार में आज का मौसम, ओडिशा और पहाड़ी राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 29 दिसंबर के बीच कई राज्यों में सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। इस दौरान बारिश, बर्फबारी और शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 27 दिसंबर तक बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तथा 25 से 28 दिसंबर के बीच सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर के दौरान घना कोहरा परेशान कर सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 22 से 27 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
इसके अलावा बिहार और ओडिशा में 22 से 27 दिसंबर, जबकि राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में भी 22 से 25 दिसंबर के बीच कोहरा बना रह सकता है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर को अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी इसी दिन ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है। बिहार में 22 से 26 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहने की आशंका है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी:
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 22, 23, 27 और 28 दिसंबर को इन क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को फिसलन और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
तापमान में और गिरावट की आशंका: पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने से ठंड और बढ़ सकती है।
FAQs:
Q1. बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा?
आज बिहार में घना कोहरा, ठंडी हवाएं और शीतलहर का असर बना रह सकता है।
Q2. बिहार में कोहरा कब तक रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार 22 से 27 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
Q3. क्या बिहार में शीतलहर चलेगी?
हां, 22 से 26 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना जताई गई है।
Q4. क्या तापमान और गिरेगा?
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Q5. मौसम अपडेट कहां देखें?
सटीक और ताज़ा मौसम अपडेट के लिए khetivyapar को फॉलो करें।
ये भी पढ़ें- यूपी समेत इन 5 राज्यों में भारी कोहरे का रेड अलर्ट