• होम
  • आम किसानों को बड़ी राहत, आम की खेती करने वाले किसानों को आर्...

आम किसानों को बड़ी राहत, आम की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक संबल, सरकार देगी मूल्य सहायता

आम
आम

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आम किसानों को बड़ी राहत दी है। लगातार घटते आम के दामों से परेशान किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मूल्य अंतर की भरपाई करेंगी। 

यह निर्णय एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान लिया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के कृषि मंत्री श्री एन. चलूवराय स्वामी शामिल हुए। इस बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

2.5 लाख टन आम पर मिलेगा समर्थन Price Support for 2.5 Lakh Metric Tonnes of Mangoes:

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2.5 लाख मीट्रिक टन आम के लिए किसानों को बाजार मूल्य और वास्तविक बिक्री मूल्य के बीच के अंतर की राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि केंद्र और राज्य सरकार बराबर हिस्से में साझा करेंगी। यह फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर लिया गया, जिसमें बताया गया था कि राज्य में तोतापुरी आम की कीमतों में लगातार गिरावट आई है।

टमाटर की कीमतें स्थिर, आम पर केंद्र-राज्य का साझा समर्थन:

इस वर्ष कर्नाटक में अनुमानित आम उत्पादन 10 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें से 2.5 लाख मीट्रिक टन के लिए मूल्य अंतर भुगतान का निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पहले भेजे गए प्रस्ताव में टमाटर की कीमतें भी कम थीं, लेकिन वर्तमान में टमाटर के दाम स्थिर हो चुके हैं, अतः उस पर तत्काल कोई कार्यवाही आवश्यक नहीं है। इस निर्णय पर कर्नाटक के कृषि मंत्री श्री चलूवराय स्वामी ने केंद्र सरकार और श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम राज्य के आम उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल देगा और उन्हें राहत प्रदान करेगा।

ये भी पढें- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अरहर खरीद की अवधि बढ़ी, मूंग खरीद को भी मिली हरी झंडी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें