khetivyapar Banner
  • होम
  • सरकार बहुत कम दाम पर दे रही है किसानों को धान की यह दो किस्म...

सरकार बहुत कम दाम पर दे रही है किसानों को धान की यह दो किस्मों के बीज, आइए Khetivyapar पर जानें

सरकार बहुत कम दाम पर दे रही है किसानों को धान की यह दो किस्मों के बीज, आइए Khetivyapar पर जानें
सरकार बहुत कम दाम पर दे रही है किसानों को धान की यह दो किस्मों के बीज

राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 और पूसा बासमती 1509 के बीज ऑनलाइन बेच रही है। इस बीज को ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से ले सकते हैं। यह फसल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ ही पोषण सुरक्षा और किसानों की आय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत, चीन के बाद धान के उत्पादन में सबसे बड़ा देश है। धान की फसल खरीफ सीजन में बोई जाती है, जिसकी खेती के लिए अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है साथ ही यह भारत के लोगों का प्रमुख भोजन भी है।

कहां से खरीदें धान का बीज:

राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation)  के द्वारा ऑनलाइन धान की उन्नत किस्म पूसा बासमती 1692 और पूसा बासमती 1509 के बीज बेच रहा है। इस बीज को ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। किसान इस बीज को ऑनलाइन अपने घर पर मंगवाकर खेत में बुवाई कर सकते हैं। 

पूसा बासमती 1692: पूसा बासमती 1692 बासमती चावल की किस्म कम समय में पककर तैयार हो जाती है। यह किस्म  110-115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इसके बीज लम्बे व पतले दाने, न गिरने वाली, और पकाने के समय दाने झड़ने नही हैं और बहुत अधिक उपज होती है। जल्द कटने से समय पर खेतों की सफाई से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी और आने वाली गेहूं की फसल की समय पर बुवाई कर सकेंगे। 

बासमती की किस्म पूसा 1509: की खेती हरियाणा के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। इस बासमती किस्म की औसत उपज 20 क्विंटल से 22 क्विंटल प्रति एकड़ है, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 75 हजार रुपये मिल सकते हैं। नई उच्च उपज वाली किस्म का किसानों द्वारा समर्थन किया जा रहा है क्योंकि यह कम अवधि की किस्म है और इसकी खेती में कम समय लगता है। अधिक उपज के कारण पूसा 1509 किस्म किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है।
पूसा बासमती 1509 की यह किस्म भी कम समय में पककर तैयार होने वाली किस्म है। इस किस्म की खासियत यह है कि पकने के समय दाने नहीं झड़ते और न तो यह किस्म गिरने वाली होती है। यह किस्म 115 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है। वहीं इसकी औसत उपज 50 से 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। अधिक उपज के कारण पूसा 1509 किस्म किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है। इस किस्म के बीज हरियाणा के किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है।

धान के बीज की कीमत: पूसा बासमती 1692 और पूसा बासमती 1509 उन्नत किस्म की खेती कर सकते हैं। पूसा बासमती 1692, 10 किलो का पैकेट फिलहाल 33 फीसदी छूट के साथ 800 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएगा। इसके अलावा धान की पूसा बासमती 1509 उन्नत किस्म के 10 किलो का पैकेट लगभग 32 फीसदी की छूट के साथ 850 में  राष्ट्रीय बीज निगम के वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें