किसान भाइयों और फल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, जून का महीना, यानी जब आम अपने पूरे स्वाद और मिठास पर होता है, ऐसे समय में उत्तर प्रदेश की मंडियों में इसके भावों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कहीं दशहरी की कीमत ₹1100 प्रति क्विंटल तक गिर गई, तो कहीं इसकी बोली ₹4400 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई – जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
इतना ही नहीं, केसर, सफेदा और चौसा जैसी खास किस्मों ने भी लेटेस्ट मंडी प्राइस में नया रिकॉर्ड बनाया है। कुछ मंडियों में इन किस्मों को लेकर ज़ोरदार मांग देखी गई, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा मिला। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं यूपी की चुनिंदा मंडियों का पूरा हाल – कहां पर किस किस्म की कितनी आवक रही, और किस रेट पर बिकी। अगर आप आम की खेती करते हैं या इससे जुड़े कारोबार में हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। नीचे दिए गए टुडे मंडी भाव से जानिए कि आपकी फसल की असली कीमत कहाँ मिल सकती है – ताकि हर आम का दाम बने आपके लिए खास!
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
अहीरोरा | 2.1 | लंगड़ा | 1400 | 1600 |
अलीगढ़ | 25 | दशहरी | 3840 | 4000 |
इलाहाबाद | 75 | लंगड़ा | 4300 | 4400 |
बाराबंकी | 5.2 | दशहरी | 2800 | 2900 |
बुलंदशहर | 20 | दशहरी | 3900 | 4100 |
डाडरी | 7 | सफेदा | 4850 | 5250 |
फर्रुखाबाद | 47 | दशहरी | 3150 | 3400 |
गाज़ियाबाद | 350 | सफेदा | 5100 | 5200 |
गोंडा | 4.4 | दशहरी | 2800 | 3350 |
गोरखपुर | 100 | दशहरी | 3700 | 3950 |
हाथरस | 40 | चौसा | 3900 | 4100 |
लहरपुर | 8 | दशहरी | 2200 | 2400 |
जालौन | 46.5 | दशहरी | 3000 | 3300 |
जौनपुर | 18 | दशहरी | 3900 | 4100 |
झांसी | 25 | बदामी | 3900 | 4100 |
कैराना | 5 | दशहरी | 1500 | 1600 |
खागा | 9 | दशहरी | 3000 | 3500 |
खलीलाबाद | 8 | अन्य | 2800 | 3000 |
खुर्जा | 20 | दशहरी | 3800 | 4100 |
लखनऊ | 25 | दशहरी | 2300 | 2400 |
मैनपुरी | 16 | दशहरी | 4100 | 4290 |
मथुरा | 120 | चौसा | 3700 | 4100 |
नानपारा | 3.6 | दशहरी | 3000 | 3200 |
नौतनवां | 5 | दशहरी | 1200 | 1500 |
नवाबगंज | 0.6 | दशहरी | 3050 | 3150 |
ओरैया | 5 | दशहरी | 3200 | 3850 |
पुखरायां | 2 | दशहरी | 2500 | 2530 |
रायबरेली | 13.5 | दशहरी | 2700 | 2800 |
सण्डीला | 620 | दशहरी | 1950 | 2050 |
सरधना | 3 | दशहरी | 1100 | 1150 |
शाहपुर | 1 | चौसा | 1040 | 1070 |
विलासपुर | 2.5 | चौसा | 3000 | 4000 |
विभिन्न मंडियों में आम के भावों की तुलना: अगर हम 7 जून 2025 को उत्तर प्रदेश की मंडियों की तुलना करें, तो गाज़ियाबाद, डाडरी और इलाहाबाद जैसी प्रमुख मंडियों में आम के रेट सबसे अधिक देखने को मिले जहां सफेदा और लंगड़ा आम की अधिकतम कीमतें ₹4400 से ₹5250 प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं. वहीं दूसरी ओर, सरधना (मेरठ), नौतनवां और शाहपुर जैसी मंडियों में दशहरी और चौसा किस्में मात्र ₹1040 से ₹1500 प्रति क्विंटल पर ही बिक पाईं. इससे साफ जाहिर होता है कि बड़े शहरों और निर्यात केंद्रों के नजदीक की मंडियों में फलों की कीमतें अधिक रहती हैं, जबकि ग्रामीण या सीमांत इलाकों में किसानों को अपेक्षाकृत कम दाम मिल रहे हैं।
दशहरी आम, जो सबसे ज्यादा बिकने वाली किस्म है, उसकी कीमत भी मंडी के अनुसार काफी अलग रही एक तरफ अलीगढ़, बुलंदशहर और जौनपुर में यह ₹4000 से ऊपर बिका, वहीं लखनऊ, कैराना और सण्डीला जैसी जगहों पर ₹1600 से ₹2400 प्रति क्विंटल के भाव में ही बिका. यह अंतर दर्शाता है कि किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत पाने के लिए मंडियों की स्थिति और मांग को ध्यान में रखते हुए बिक्री की रणनीति बनानी चाहिए।
ये भी पढें- सावधान किसान भाइयों! कहीं टमाटर दे रहा छप्परफाड़ मुनाफा, तो कहीं हो रहा घाटा – देखें मंडीवार रेट