वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के इस बजट में सरकार ने साफ संकेत दिया है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब प्राथमिकता उत्पादकता बढ़ाने, वैल्यू एडिशन और टेक्नोलॉजी को दी जाएगी।
सरकार ने एनिमल हसबेंड्री (पशुपालन), पशु चिकित्सा और डेयरी उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई सब्सिडी और लोन/क्रेडिट योजनाओं का प्रस्ताव रखा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और नियमित आय के अवसर बढ़ सकते हैं।
देश में करीब 10 मिलियन किसान नारियल आधारित आजीविका पर निर्भर हैं। सरकार ने नारियल के लिए प्रसंस्करण (Processing) और उत्पादन बढ़ाने वाली योजना पर काम करने की बात कही है। इसके तहत नारियल उत्पादन बढ़ाने और नए नारियल उत्पादों की सैंप्लिंग/प्रोत्साहन जैसी पहल का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इससे लगभग 1.5 करोड़ नारियल उत्पादकों को सीधा लाभ मिल सके।
बजट में AI की मदद से कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इससे खेती में आधुनिक तकनीक, बेहतर निर्णय और लागत नियंत्रण में मदद मिल सकती है।
औषधीय पौधे और आयुष जड़ी-बूटियों पर फोकस:
सरकार ने Medicinal Plants और आयुष जड़ी-बूटियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाया है। इसके तहत जामनगर (गुजरात) में आयुष फार्मेसी स्थापित करने की बात कही गई है, जिससे रिसर्च और तकनीकी विकास के जरिए किसानों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मत्स्य पालन: 500 नए रिजर्वायर की पहल: मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने 500 नए रिजर्वायर बनाने की पहल और मत्स्य क्षेत्र में बहुविकासीय योजना का प्रावधान किया है।
(FAQs):
1. Khetivyapar क्या है?
Khetivyapar एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और नई सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है।
2. बजट 2026-27 में किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना कौन सी है?
नारियल उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन के लिए सब्सिडी और AI आधारित कृषि तकनीक को बढ़ावा देना इस बजट की मुख्य योजनाएं हैं।
3. AI खेती में कैसे मदद करेगा?
AI से खेती में बेहतर निर्णय, लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना आसान होगा।
4. आयुष जड़ी-बूटियों की खेती से क्या लाभ हैं?
यह खेती किसानों को नई आय के स्रोत देती है और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के लिए बाजार बढ़ा रही है।
5. मत्स्य पालन में नए रिजर्वायर बनाने का क्या महत्व है?
500 नए रिजर्वायर से मछली उत्पादन बढ़ेगा और मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे।