• होम
  • Union budget 2026-27 live: बजट 2026-27: उम्मीदों से भरा “विक...

Union budget 2026-27 live: बजट 2026-27: उम्मीदों से भरा “विकसित भारत” का बजट, किसानों से लेकर टैक्सपेयर्स तक पर रहेगी नजर

केंद्रीय बजट 2026-27 लाइव
केंद्रीय बजट 2026-27 लाइव

देश की निगाहें आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर टिकी हैं। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। खास बात यह है कि वह आज लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड उपलब्धि मानी जा रही है।

इस बजट को लेकर सरकार और जनता दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट से पहले बयान देते हुए कहा कि यह “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” को मजबूत करने वाला बजट होगा।

GST कलेक्शन से मिलेगी अर्थव्यवस्था को मजबूती:

आर्थिक मोर्चे पर सरकार को जनवरी महीने में करीब 1.93 लाख करोड़ रुपये GST कलेक्शन की उम्मीद है। यदि यह अनुमान सही रहता है, तो यह संकेत होगा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।

आयकर छूट और टैक्स-फ्री इनकम बढ़ने की संभावना:

बजट में मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आयकर छूट में रियायत दी जा सकती है और टैक्स-फ्री इनकम की सीमा बढ़ने की संभावना भी है। अगर ऐसा होता है, तो आम लोगों की बचत बढ़ेगी और खर्च करने की क्षमता में सुधार आएगा।

सोलर सब्सिडी बढ़ने के संकेत, 80 हजार तक मिल सकती है मदद:

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार सोलर पैनल सब्सिडी में भी बड़ा फैसला ले सकती है। फिलहाल सोलर सिस्टम पर 60 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलती है, जिसे बढ़ाकर 80 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना है। इससे घरों में सोलर अपनाने की रफ्तार तेज हो सकती है।

मैन्युफैक्चरिंग और आत्मनिर्भर भारत पर खास फोकस:

इस बार बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई ताकत मिलने के संकेत हैं। खासकर सरकार का फोकस सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, और कृषि आधारित AI तकनीक जैसी आधुनिक जरूरतों पर रह सकता है। यह कदम देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

ग्रामीण भारत, किसान और युवाओं की आय बढ़ाने पर नजर:

सरकार इस बजट में आम आदमी, खासकर ग्रामीण परिवारों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का विस्तार कर सकती है। संभावना है कि कृषि बीमा योजना, आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य योजनाओं, और अन्य लाभकारी योजनाओं में सुधार या नई घोषणाएं हो सकती हैं।

खेतीव्यापार पर मिलेंगे बजट के सबसे तेज अपडेट: बजट का सीधा असर खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ता है। ऐसे में आज के बजट की हर बड़ी घोषणा और जरूरी अपडेट आपको खेतीव्यापार पर सबसे पहले मिलते रहेंगे।

FAQs: केंद्रीय बजट 2026-27:

Q1. केंद्रीय बजट 2026-27 कब पेश किया जाएगा?
1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश किया जाएगा।

Q2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कितनी बार बजट पेश कर चुकी हैं?
वह लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत कर रही हैं।

Q3. बजट 2026-27 में GST कलेक्शन का क्या महत्व है?
मजबूत GST कलेक्शन अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विकास को दर्शाता है।

Q4. क्या आयकर छूट बढ़ने की संभावना है?
हां, मिडिल क्लास को राहत देने के लिए टैक्स-फ्री इनकम सीमा बढ़ सकती है।

Q5. सोलर सब्सिडी कितनी बढ़ सकती है?
सोलर सब्सिडी को 60 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये तक किया जा सकता है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें