khetivyapar Banner
  • होम
  • UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 4 मई से बदलेगा मौसम, ग़ाज...

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 4 मई से बदलेगा मौसम, ग़ाज़ियाबाद, वाराणसी समेत कई ज़िलों में 5 मई को होगी बारिश, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 4 मई से बदलेगा मौसम, ग़ाज़ियाबाद, वाराणसी समेत कई ज़िलों में 5 मई को होगी बारिश, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में 4 मई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरप्रदेश में 5 और 8 मई को हल्की बारिश की सम्भावना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 03, 05 और 06 मई को तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की भी सम्भावना है। अनुमान है की 5 मई को ग़ाज़ियाबाद, मीरुत, मुज़फ्फरनगर, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कई अन्य ज़िलों में बारिश और बिजली की सम्भावना है। इसके कारण उत्तरप्रदेश में कई इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट देखने नज़र आएगी।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम Weather today in uttar pradesh:

  1. लखनऊ में आज का मौसम: आज 3 मई को लखनऊ में मौसम शुष्क और तेज़ हवाओं से भरा होगा। अनुमान है आज यहाँ निरंतर तेज़ हवाएं चलती रहेगी साथ ही आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 
  2. कानपूर: कानपूर में  3 मई को आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है हालाँकि मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है। अनुमान है की आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 
  3. वाराणसी: वाराणसी में  3 मई को आसमान साफ़ रहने की सम्भावना है। अनुमान है की आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री से न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 
  4. अयोध्या: अयोध्या में  भी 3 मई को आसमान साफ़ रहने की सम्भावना है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 
  5. आगरा:  3 मई को आगरा में आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है साथ ही मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 38 डिग्री से न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें