khetivyapar Banner
  • होम
  • Bihar weather: बिहार से पश्चिम बंगाल तक इन राज्यों में बदलेग...

Bihar weather: बिहार से पश्चिम बंगाल तक इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश की सम्भावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Bihar weather: बिहार से पश्चिम बंगाल तक इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश की सम्भावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
बिहार से पश्चिम बंगाल तक इन राज्यों में बदलेगा मौसम

देश भर में इन दिनों पड़ रही भीषड़ गर्मी और हीटवेव की समस्या से लोग लगातार जूझ रहे है, इस दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है की आज 4 मई से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखण्ड के इलाकों में थोड़ी राहत मिलना शुरू होगी, हालाँकि इन पूर्वी राज्यों में अभी भी कुछ-कुछ जगहों पर लू और गर्मी की स्थिति रहने की आशंका है। 

बिहार में आज का मौसम bihar weather:

बिहार में आज का मौसम, राजधानी पटना में आज आसमान साफ़ रहने की सम्भावना है, इसके साथ ही यहाँ गर्मी और तपती धुप का सिलसिला जारी रहने की आशंका है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 
अनुमान है की कल से बिहार के ज्यादातर शहरों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है और 6 मई से पटना समेत कई अन्य शहरों में बारिश की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। 

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम West Bengal weather:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना है, इसके साथ ही यहाँ गर्मी और हीटवेव आज से कम होती दिखेगी। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल से कई अन्य शहरों में बारिश की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। 

ओडिशा और झारखण्ड में आज का मौसम: ओडिशा और झारखण्ड में आज से मौसम की गतिविधि बदलती नज़र आएगी, अनुमान है की आज से इन राज्यों के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कल से बारिश की स्थिति बनती दिखेगी। 


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें