• होम
  • Weather today: मौसम में लू की मार: देशभर में बदला मौसम का मि...

Weather today: मौसम में लू की मार: देशभर में बदला मौसम का मिजाज कहीं बारिश, आंधी कहीं 44°C पार पहुंचा तापमान

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में मौसम का मिला-जुला और असरदार रूप देखने को मिला है। एक ओर जहां पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन और खेती पर असर डाला, वहीं दूसरी ओर उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कुल मिलाकर, देश में इस समय मौसम के अलग-अलग रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश:

अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और ओडिशा के कुछ इलाकों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम के चलते जनजीवन पर असर देखने को मिला।

तेज आंधी और तूफानी हवाओं का असर:

देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलीं। असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं। वहीं ओडिशा, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा और गुजरात में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता: असम-मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

हरियाणा में गर्म रातों का असर: हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे गर्म रात (Warm Night) जैसी स्थिति बनी रही।

दिल्ली-NCR मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में उछाल: कई राज्यों में 40°C के पार:

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में तापमान 40 से 45°C के बीच रहा। बांदा (उत्तर प्रदेश) में सबसे अधिक 44.2°C तापमान दर्ज किया गया। पंजाब, दिल्ली और कुछ तटीय क्षेत्रों में तापमान 36 से 40°C के बीच रहा। 

सामान्य से अधिक रहा तापमान: मौसम विभाग द्वारा देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान 5°C से ज्यादा ऊपर रहा। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5°C अधिक रहा। हरियाणा में आज का मौसम, पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान औसत से ऊपर दर्ज किया गया।

FAQs:

1. अभी भारत में मौसम कैसा है?
इस समय देश में कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज गर्मी देखने को मिल रही है।

2. किन राज्यों में भारी बारिश हो रही है?
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई है।

3. सबसे ज्यादा तापमान कहां रिकॉर्ड हुआ?
उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C तापमान दर्ज किया गया।

4. किसानों के लिए क्या खतरा है?
ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है।

5. गर्मी से बचाव कैसे करें?
पानी ज्यादा पिएं, धूप में कम निकलें और हल्के कपड़े पहनें।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें