• होम
  • Weather today: IMD मौसम अलर्ट: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, उ...

Weather today: IMD मौसम अलर्ट: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, उत्तर प्रदेश - राजस्थान में आंधी और कोहरे की संभावना

आंधी-तूफान का अलर्ट
आंधी-तूफान का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का नया पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान, तेज हवाओं और घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 

आज का मौसम अलर्ट: आंधी-तूफान और घने कोहरे की संभावना:

2 फरवरी के खास अपडेट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज आंधी, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दिल्ली में आज का मौसम, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी घना कोहरा रहने की आशंका है। 

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:

IMD के अनुसार 2 और 3 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज के साथ बिजली चमक सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और फिसलन बढ़ने की आशंका है।

कई राज्यों में बदलेगा मौसम, घने कोहरे की चेतावनी:

2 फरवरी को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इसी दिन मध्य महाराष्ट्र में भी छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 फरवरी तक कई जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है, जबकि कुछ इलाकों में 5 फरवरी तक इसका असर रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 5 फरवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम-मेघालय में 2 फरवरी तक तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 3 फरवरी तक कोहरा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने यात्रियों, वाहन चालकों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि मौसम के असर से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

(FAQs):

1. IMD का यह मौसम पूर्वानुमान किन इलाकों के लिए है?
यह पूर्वानुमान मुख्य रूप से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वी राज्यों के लिए जारी किया गया है।

2. क्या किसानों को आंधी-तूफान के दौरान खेतों में काम करना चाहिए?
आंधी-तूफान के दौरान खेतों में काम करना सुरक्षित नहीं है। Khetivyapar की सलाह है कि वे मौसम साफ होने तक इंतजार करें।

3. घने कोहरे में यात्रा कैसे सुरक्षित बनी रहे?
घने कोहरे में धीमी गति से चलें, हेडलाइट का उपयोग करें, और दूरी बनाकर रखें। किसी भी अनावश्यक यात्रा से बचें।

4. बर्फबारी के दौरान कौन-कौन से कदम सुरक्षा के लिए जरूरी हैं?
गरम कपड़े पहनें, सड़क पर फिसलन से बचने के लिए सावधानी बरतें, और बिजली गिरने से बचने के लिए घर के अंदर रहें।

5. Khetivyapar से मौसम अपडेट कैसे प्राप्त करें?
आप Khetivyapar की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नियमित मौसम अपडेट, कृषि सलाह और सुरक्षा सुझाव पा सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें