khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: मध्यप्रदेश में आंधी-बा...

Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21 से 22 अप्रैल तक भोपाल-इंदौर-जबलपुर के इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी, आइए Khetivyapar पर जानें

Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21 से 22 अप्रैल तक भोपाल-इंदौर-जबलपुर के इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी, आइए Khetivyapar पर जानें
मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21 से 22 अप्रैल तक भोपाल-इंदौर-जबलपुर के इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में अब लगातार गर्मी और तापमान को बढ़ते देखा जा रहा है। इसी दौरान मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में 21 से 22 अप्रैल को गरज वाले बादल, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश की सम्भावना बताई है। अनुमान है की यह सम्भावना भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल जैसे ज़िलों में अधिक है। इसके अतिरिक्त आज 20 अप्रैल को भी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में मौसम में हल्की नमी और कई ज़िलों में बादल छाए रह सकते है। 

भोपाल में आज का मौसम Aaj Ka Mausam:

राजधानी भोपाल में आज का मौसम, आसमान में बादल छाए रह सकते है, साथ ही आज का मौसम गरम और नमी वाला रहने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की सम्भावना है।
इंदौर में आज मौसम साफ़ रहेगा, यहाँ अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की सम्भावना है। 

इन इलाको में भी बन सकती है बारिश की सम्भावना:

छत्तीसगढ़ में भी आज और कल मौसम को बदलते देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के भी कई इलाकों में 21 अप्रैल को बारिश की सम्भावना है। 
एक ट्रफ पश्चिमी बिहार के क्षेत्र से मध्य असम की और अपनी जगह को बनाये रखा है जिसके कारण बिहार के बेगुसराई, गया, मुज़्ज़फरपुर जैसे ज़िलों में बादल छाए रहने की स्थिति है। वही पूर्वी भारत के असम, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय में बारिश होने की पूरी सम्भावना है।   
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें