khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 18 April 2024 in Hindi, उत्तर प्रदेश के इन जिल...

Aaj Ka Mausam 18 April 2024 in Hindi, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 18 से 21 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश, IMD की भविष्यवाणी, आइए Khetivyapar पर जानें

Aaj Ka Mausam 18 April 2024 in Hindi, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 18 से 21 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश, IMD की भविष्यवाणी, आइए Khetivyapar पर जानें
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 18 से 21 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज 18 अप्रैल को दिल्ली, उत्तरप्रदेश के इलाकों में बारिश की सम्भावना बनी हुई है। अनुमान है की यह सम्भावना 18 से 21 अप्रैल तक यूँही बनी रहेगी। हालाँकि उत्तर भारत के इलाकों में भी लगातार बारिश की सम्भावना दिखाई देती नज़र आ रही है। 

दिल्ली में आज का मौसम Aaj Ka Mausam:

राजधानी दिल्ली में आज का मौसम 18 अप्रैल को मौसम बादलों और बिजली की और झुकता नज़र आएगा। आज दिल्ली में बारिश होने के साथ ही तेज़ हवाओं के चलने की उम्मीद है, अनुमान है की यह मौसम अगले तीन दिनों (18 से 21 अप्रैल) तक यूँही अपनी स्थिति बनाये रखेगा साथ ही तेज़ तुफ़ान और बिजली चमकने की भी यहाँ संभावनाएं रहेंगी। आज यहाँ तापमान में भी मामूली गिरावट देखने मिलेगी, अनुमान है की आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिजली और बारिश की यह चेतावनी जारी की गई है, दिल्ली में मौसम बार बार करवट बदलते नज़र आ रहा है ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को घर से निकलते समय अपने साथ रेनकोट या छाते को साथ रखने की आवश्यकता पड़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना:

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरप्रदेश में आज अप्रैल को बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं का प्रकोप देखने मिलेगा। अनुमान है यहाँ अगले तीन दिनों तक बारिश के बादल रहने की सम्भावना है। इसी के साथ कई उत्तरप्रदेश के पश्चिमी ज़िलों में भी बारिश की आशंका है। आज लखनऊ में तेज़ हवाएं चलेंगी साथ ही बादल छाए रहने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की सम्भावना है। 
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें