khetivyapar Banner
  • होम
  • Delhi Rain Today: दिल्ली के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश,...

Delhi Rain Today: दिल्ली के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जाने आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें

Delhi Rain Today: दिल्ली के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जाने आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें
दिल्ली के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जाने आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

आज 22 अप्रैल को सुबह दिल्ली में तेज़ बारिश देखने मिली इसके साथ ही लगातार चल रही तेज़ हवाओं का सिलसिला भी यहाँ जारी रहा, जिससे  मौसम में पड़ रही गर्मी से हल्की राहत देखने को मिल रही  है।  आपको बता दें की मौसम विभाग ने इस बदलाव भरे मौसम की पुष्टि कल ही कर दी थी, उन्होंने अपनी जानकारी में बताया था की राजधानी दिल्ली में 21 और 22 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से हल्की बारिश देखने मिल सकती है। इसी के साथ ही आज दिल्ली में बारिश से सुबह की शुरुवात हुई है। 

दिल्ली में आज का मौसम Aaj Ka Mausam:

मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुवात गीली अर्थात बारिश से हुई है, अनुमान है की चढ़ते दिन के साथ तेज़ हवाओं के चलने और मौसम में गर्मी बढ़ सकती है, हालाँकि आसमान में काले बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज का मौसम शाम ज़रूर फिर बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है, इस दौरान शाम के वक्त न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की सम्भावना है।  

अगले 07 दिनों के लिए दिल्ली में मौसम:

देश की राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते मौसम यूँही बने रहने की सम्भावना है, आपको बता दें की इस हफ्ते दिल्ली में तेज़ हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, साथ ही मौसम गर्म और तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़त देखी जा सकती है। इस पुरे सप्ताह में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।   
  
  

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें