khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 16 April 2024 in Hindi: दिल्ली में छाए रहेंगे...

Aaj Ka Mausam 16 April 2024 in Hindi: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, गुजरात में लू की चेतावनी, आइए Khetivyapar पर जानें

Aaj Ka Mausam 16 April 2024 in Hindi: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, गुजरात में लू की चेतावनी, आइए Khetivyapar पर जानें
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले

देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार शुष्क और गिला बना हुआ है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से आज हल्की राहत देखने मिलेगी। हालाँकि मौसम का तापमान भी आज सुबह से कल की अपेक्षा अधिक रहने की सम्भावना है, आज 16 अप्रैल को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, हालाँकि बीच में तेज़ हवाओं का चलना देखा जा सकता है। इसी के साथ आज यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। दिल्ली में आज का मौसम अभी पूरी तरह बारिश के बादल की समस्या नहीं हटी है, अर्थात दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के इलाकों में कभी भी बारिश देखने मिल सकती है। 

इन इलाकों में गिरेंगे ओले होगी भारी बारिश:

  1. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में साथ ही पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है। 
  2. इसके अतिरिक्त पूर्वी भारत के अरुणांचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना है। 

इन इलाकों में भीषण गर्मी:

  1. गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में और गंगीय पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में  गर्म और नमी वाला मौसम रहने की संभावना है। 
  2. ओडिशा और आंध्र प्रदेश, यनम के तटीय इलाकों में अलग-अलग जगह पर हीट वेव की संभावना है।
  3. इसके अतिरिक्त आज से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कई ज़िलों में तापमान 2 से 4  डिग्री ऊपर जाने की सम्भावना है।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें