khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: जम्मू कश्मीर में कई हि...

Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: जम्मू कश्मीर में कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें

Aaj Ka Mausam 20 April 2024 in Hindi: जम्मू कश्मीर में कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें
जम्मू कश्मीर में कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश

देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क है, इसी बीच उत्तरभारत में लगातार बारिश और तूफ़ान की गतिविधि देखने मिल रही है। ऐसी ही स्तिथि आज 20 अप्रैल को उत्तरभारत के कई राज्यों में देखने की सम्भावना है। आईये जाने उत्तरभारत में आज कैसा होगा मौसम.

जम्मू कश्मीर में आज का मौसम Jammu Kashmir Weather:

आज 20 अप्रैल को मौसम विभाग ने उत्त्तरभारत के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के इलाकों में तेज़ तूफ़ान और बारिश के साथ बर्फ़बारी गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब, हरयाणा के कुछ इलाकों में गरज वाले बादलों के साथ तेज़ हवाओं और बारिश होने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त देश में मौसम कभी भी बदलने की सम्भावना बताई जा रही है, उत्तरी पाकिस्तान के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ ने फिर दस्तक दी है जिससे मध्य पाकिस्तान से भारत के पंजाब के क्षेत्रों तक बारिश और तेज़ हवाओं की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। 

दिल्ली में आज का मौसम Delhi Weather:

आज दिल्ली में 20 अप्रैल को मौसम हल्का शुष्क और गरम हो सकता है, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में तेज़ हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा और दिन के समय दिल्ली की जनता को तेज़ चलने वाली लपट का सामना भी करना पड़ सकता है। आज दिल्ली का मौसम अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की सम्भावना है। आज नई दिल्ली में वायु गुडवत्ता का स्तर 244 दर्ज किया गया।     

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें