भारत में सीएनजी (CNG) परिवहन को 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। वहीं, ग्रिड से जुड़े औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को उनकी औसत खपत के 80 प्रतिशत के बराबर गैस की आपूर्ति मिल रही है। सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सभी गैस क्षेत्रों में रेस्तरां, होटल और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने को प्राथमिकता दें।
खाडी में चल रहे अस्थिर वातावरण ने गैस की आपूर्ति बधित किया है। हाल ही में आये युद्ध के ताजा समाचार से ज्ञात हुआ है, कि ईरान ने कतार के सर्वाधिक गैस उत्पादन क्षेत्र में बमबारी की है, जिससे आशंका है, कि इसका सीधा असर भारत में गैस सप्लाई पर पडता है। भारत सरकार ने भी आवंटन में कुछ अहम निर्णय लिये हैं और उपभोक्ताओं को अस्वासन दिया है कि घरेलू सप्लाई बिना रोक सुचारू चलती रहेगी।
भारत सरकार ने 18 मार्च 2026 के पत्र के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाणिज्यिक एलपीजी का अतिरिक्त 10 प्रतिशत आवंटन देने का प्रस्ताव रखा है। यह केवल उन क्षेत्रों के लिए है, जो एलपीजी से पीएनजी में दीर्घकालिक बदलाव को लागू करने में मदद कर सकते हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं हो रही।
22 मार्च 2026 के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश के कई प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। लखनऊ में CNG ₹95.75 प्रति किलोग्राम पर कायम है, जबकि कानपुर में यह ₹88.92 प्रति किलोग्राम पर नवंबर 2025 से बिना बदलाव जारी है और बीते एक वर्ष में यहां लगभग ₹6 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मेरठ में ₹86.05 प्रति किलोग्राम की दर पर हल्की गिरावट के संकेत मिले हैं, वहीं वाराणसी में ₹81.17 प्रति किलोग्राम की कीमत पिछले 12 महीनों से स्थिर बनी हुई है।
मध्य प्रदेश के शहरों में भोपाल में CNG ₹87.75 से ₹88.25 प्रति किलोग्राम के बीच है, इंदौर में ₹90.01, जबलपुर में करीब ₹97.95 और ग्वालियर में ₹93.55 प्रति किलोग्राम की दर लागू है।
पूर्वी भारत में CNG की कीमतें बिना बदलाव:
पूर्वी भारत में पटना ₹84.54, मुजफ्फरपुर ₹89.00 और रांची ₹87.15 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने हुए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि CNG बाजार में फिलहाल कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है।
LPG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी:
घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। लखनऊ में सिलेंडर ₹950.50 तक पहुंच गया है, जो पिछले महीने ₹890.50 था। कानपुर में यह ₹928.00, मेरठ में ₹910.50 और वाराणसी में ₹976.50 हो गया है।
मध्य प्रदेश में LPG के दर:
भोपाल में ₹918.50, इंदौर में ₹941.00, जबलपुर में ₹919.50 और ग्वालियर में ₹996.50 की दर दर्ज की गई है।
पूर्वी भारत में LPG सिलेंडर के दर, घरेलू बजट पर इसका असर पटना में LPG सिलेंडर ₹1002.50, मुजफ्फरपुर में ₹1010.00 और रांची में ₹970.50 तक पहुंच गया है। बीते एक साल में LPG की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है, जिसमें अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच करीब ₹60 की वृद्धि दर्ज की गई है।
FAQs:
Q1. क्या भारत में CNG सप्लाई प्रभावित हुई है?
नहीं, CNG सप्लाई 100% सुरक्षित और स्थिर है।
Q2. क्या LPG की कीमतें बढ़ रही हैं?
हाँ, पिछले एक साल में LPG कीमतों में लगभग ₹60 की वृद्धि हुई है।
Q3. क्या घरेलू LPG की कमी है?
नहीं, घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
Q4. PNG कनेक्शन क्यों बढ़ाए जा रहे हैं?
LPG पर निर्भरता कम करने और सस्ती गैस उपलब्ध कराने के लिए।
Q5. CNG कीमतें क्यों स्थिर हैं?
सरकारी नियंत्रण और पर्याप्त सप्लाई के कारण कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।