केंद्र सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत देशभर में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 28 राज्यों में लगभग सफल पंजीकृत किसान 6 अप्रैल 2025 तक (वर्ष 2024-25) में 95930093 (नौ करोड़ उनसठ लाख तीस हजार तिरानवे हजार) पीएम किसान योजना के लिये पात्र रहे हैं, और इन 28 राज्यों में 94678840 (नौ करोड़ छियालिस लाख अठत्तर हजार आठ सौ चालिस) योग्य (Unique Beneficiaries)पंजीकृत किसानों को (PM KISAN SAMMAN NIDHI) योजना के तहत फंड ट्रांसफर सफलतापूर्वक किया गया।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत इन 28 राज्यों में 06 अप्रैल तक (वर्ष 2024-25) में जाने कितने योग्य किसान पात्र रहें और कितने योग्य (Unique Beneficiaries) किसानों को फंड ट्रांसफर किया गया है।
संख्या | राज्य | योग्य पात्र लाभार्थियों की संख्या | फंड ट्रांसफर योग्य (Unique Beneficiaries) किसान |
1 | Uttar Pradesh | 24427949 | 23896267 |
2 | Maharashtra | 9353951 | 9325774 |
3 | Madhya Pradesh | 8560464 | 8500199 |
4 | Bihar | 7659462 | 7612642 |
5 | Rajasthan | 7626641 | 7618992 |
6 | Gujarat | 5206689 | 5199593 |
7 | Karnataka | 4695253 | 4405686 |
8 | West Bengal | 4615116 | 4584311 |
9 | Andhra Pradesh | 4236903 | 4159721 |
10 | Odisha | 3561504 | 3511458 |
11 | Telangana | 3129049 | 3113355 |
12 | Chattisgarh | 2615671 | 2613984 |
13 | Tamilnadu | 2263300 | 2258691 |
14 | Assam | 2124870 | 2123623 |
15 | Haryana | 1655350 | 1653614 |
16 | Punjab | 1060480 | 1058437 |
17 | Jammu and Kashmir | 888415 | 886196 |
18 | Himachal Pradesh | 841076 | 840312 |
19 | Uttarakhand | 828499 | 827762 |
20 | Manipur | 268540 | 180262 |
21 | Mizoram | 128195 | 127431 |
22 | Arunachal Pradesh | 95446 | 94948 |
23 | Sikkim | 32190 | 31611 |
24 | Ladakh | 18496 | 18467 |
25 | Andaman and Nicobar Islands | 13741 | 13352 |
26 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 11851 | 11805 |
27 | Puducherry | 8686 | 8044 |
28 | Lakshdweep | 2306 | 2303 |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। सरकार हर चार महीने में एक किस्त जारी करती है, ऐसे में पीएम किसान की 20वीं किस्त जून 2025 के अंत तक जमा होने की संभावना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य: PM-KISAN योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर खेती में स्थायित्व और आय में वृद्धि करना है। यह राशि किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में सहायता के लिए प्रदान की जाती है।