• होम
  • Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी, बिहार,...

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी, बिहार, दिल्ली और एमपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज

आज का मौसम बिहार, आज बिहार में गर्मी कहर बरसा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने तक राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। दिल्ली में भी 3 दिनों तक बेहद गर्म दिन रहने वाला है।

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज The weather changed again in Bihar:

बिहार के मौसम ने फिर बदली करवट यहां के प्रमुख शहरों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 14 तक बिहार के एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जबकि 11- 14 तक एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

दिल्ली में लू का कहर, 14 जून तक बारिश की हल्की उम्मीद:

9 जून को दिल्ली-एनसीआर में आज बेहद गर्म दिन रहने वाला है, मौसम विभाग ने 3 दिन तक राजधानी में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। उमस भरी गर्मी से न ही दिन में चैन पड़ रहा है और न ही रात में सुकून है। लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। 
3 दिन बेहद गर्म रहेंगे। 

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक दिल्ली में आंधी-बारिश वाला मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। 

एमपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश, कई जगहों पर चढ़ा पारा: पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान भोपाल, ग्वालियर सागर संभागों के जिलों में की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियम से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक काफी बढे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

इंदौर, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस से 2.0 डिग्री सेल्सियस तक रहे एवं शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस गुना व खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक (अनूपपुर) में दर्ज किया गया।

ये भी पढें- अगले 5 दिन उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं मिलेगी राहत, आंधी और बारिश से बिगड़ेगा हाल

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें