मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से अधिक बारिश
By khetivyapar
पोस्टेड: 02 Aug, 2025 12:00 AM IST Updated Sun, 03 Aug 2025 05:05 AM IST
भोपाल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), सीहोर, विदिशा व रायसेन में सामान्य से अधिक वर्षा, भोपाल संभाग में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 445.7 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 605.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 36% अधिक है।
नर्मदापुरम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 552.5 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 824.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 49% अधिक है।
सिहोर में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 475 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 578.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 22% अधिक है।
विदिशा में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 472.3 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 624.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 32% अधिक है।
रायसेन में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 489.3 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 864.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 77% अधिक है।
भोपाल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), सीहोर, विदिशा व रायसेन में आगामी 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान:
भोपाल का मौसम:
- भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
- आसमान अधिकतर समय आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हर दिन बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- अधिकतम तापमान 25°C से 29°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच बना रहेगा।
- 30 जुलाई से 5 अगस्त आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक और धूल भरी आंधी या बारिश की संभावना बनी हुई है।
नर्मदापुरम का मौसम:
- नर्मदापुरम में अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- इस दौरान कभी-कभी बादल छाए रहेंगे और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं बीच-बीच में मौसम साफ भी रहेगा।
- मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहेगा। अधिकतम तापमान 28°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहने का अनुमान है।
- 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना बनी हुई है।
सीहोर जिले में मौसम का हाल:
- सीहोर जिले में अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
- इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की भी आशंका है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर दोपहर के बाद।
- मौसम विभाग के अनुसार, कभी-कभी मौसम साफ भी रहेगा, लेकिन बारिश की बूँदाबाँदी रुक-रुक कर जारी रह सकती है।
- अधिकतम तापमान 27°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 23°C के आसपास बना रह सकता है।
- 1 अगस्त से 6 अगस्त तक बादल और धूप के बीच बदलता रहेगा मौसम, दिन और शाम के समय में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विदिशा जिले में आगामी मौसम का हाल:
- विदिशा जिले में अगले 7 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- इस दौरान आसमान में अधिकतर समय हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- मौसम विभाग का कहना है कि लगभग हर दिन बिजली चमक सकती है और कुछ इलाकों में तेज आवाज के साथ बारिश भी हो सकती है।
- इस हफ्ते अधिकतम तापमान 26°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहने की उम्मीद है।
रायसेन जिले में आगामी मौसम का हाल:
- रायसेन जिले में अगले एक सप्ताह के दौरान जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।
- कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और बिजली चमकने की भी आशंका है।
- मौसम कभी-कभी साफ रहेगा लेकिन बारिश का दौर लगातार बना रह सकता है। दिन में धूप और बादल के बीच बदलाव देखने को मिलेगा।
- अधिकतम तापमान 26°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहने का अनुमान है।
1 अगस्त से 7 अगस्त तक मौसम में भारी बारिश और बदलते आसमान के कारण ठंडक बनी रह सकती है।