• होम
  • लखनऊ में 17-18 अप्रैल को दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: 10 हजार...

लखनऊ में 17-18 अप्रैल को दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: 10 हजार पशुपालक और निवेशक होंगे शामिल

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026
दुग्ध स्वर्ण महोत्सव 2026

राजधानी लखनऊ में 17 और 18 अप्रैल को डेयरी क्षेत्र का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 10 हजार पशुपालक, दुग्ध उत्पादक और निवेशक भाग लेंगे।

नवाचार और तकनीक पर विशेष फोकस:

इस महोत्सव में डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा देने पर खास जोर रहेगा। विषय विशेषज्ञ किसानों और पशुपालकों को नई तकनीकों, बेहतर प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वदेशी नस्लों के संरक्षण पर भी चर्चा होगी।

निवेश को बढ़ावा, एमओयू होंगे साइन:

दुग्ध क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों के साथ एमओयू (MoU) भी किए जाएंगे। निजी कंपनियां और निवेशक अपने स्टॉल लगाकर डेयरी उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

देश-विदेश से जुड़ेगे पशुपालक:

कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा जाएगा, जिससे देश-विदेश के लाखों पशुपालक और निवेशक ऑनलाइन भाग ले सकेंगे। इससे डेयरी सेक्टर में ज्ञान और अनुभव का व्यापक आदान-प्रदान संभव होगा।

उत्कृष्ट पशुपालकों और निवेशकों को सम्मान:

महोत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों और निवेशकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उनकी सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य किसानों को प्रेरित किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं और नवाचारों पर चर्चा:

कार्यक्रम के पहले सत्र में गौ पूजन, प्रदर्शनी उद्घाटन, सफलता की पुस्तिका का विमोचन और नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत पुरस्कार वितरण किया जाएगा। वहीं, दूसरे सत्र में डेयरी विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव और नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

FAQs:

1. दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 कब और कहां होगा?
यह महोत्सव 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा।

2. इस कार्यक्रम में कौन-कौन भाग ले सकता है?
पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, निवेशक और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोग इसमें भाग ले सकते हैं।

3. महोत्सव में क्या खास रहेगा?
आधुनिक तकनीक, नवाचार, निवेश अवसर, स्टॉल प्रदर्शनी और फूड कोर्ट प्रमुख आकर्षण होंगे।

4. क्या इसमें ऑनलाइन भी जुड़ा जा सकता है?
हाँ, कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा जाएगा, जिससे देश-विदेश के लोग ऑनलाइन भाग ले सकेंगे।

5. किसानों को इससे क्या फायदा होगा?
नई तकनीकों की जानकारी, निवेश के अवसर और सफलता की कहानियों से प्रेरणा मिलेगी, जिससे आय बढ़ाने में मदद होगी।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें