• होम
  • MP weather today: मानसून विदाई से पहले MP में तेज बारिश का अ...

MP weather today: मानसून विदाई से पहले MP में तेज बारिश का अलर्ट, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रह सकता है असर

MP मौसम अपडेट
MP मौसम अपडेट

मध्यप्रदेश में मौसम का बदलता मिज़ाज देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है, तो कहीं धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 25–26 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है। इसके बाद ही मानसून की विदाई संभव है।

कुछ जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना:

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। सोमवार को भोपाल में तेज धूप और उमस बनी रही, जबकि इंदौर में लगभग एक इंच बारिश दर्ज की गई। रतलाम में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

मानसून की विदाई में अभी समय:

देश के कई हिस्सों में मानसून लौटना शुरू हो गया है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों से मानसून विदा ले चुका है। हालांकि, मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इसके बने रहने की संभावना है।

उत्तर भारत से विदाई की ओर मानसून:

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इन राज्यों में बारिश थमने से तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर दिखने लगा है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अभी भी वर्षा का क्रम जारी है। अनुमान है कि सितंबर के अंत तक पूरे देश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में बारिश थमी, उमस बढ़ी:

उत्तर प्रदेश में अब वर्षा पूरी तरह थम गई है। बीते दिनों की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया था, लेकिन अचानक वर्षा रुकने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक यूपी में मौसम साफ रहेगा और वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान गर्मी और उमस और ज्यादा बढ़ सकती है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें