• होम
  • 29 जून 2025 प्याज भाव रिपोर्ट: गोंडा और इटावा मंडियों में ₹1...

29 जून 2025 प्याज भाव रिपोर्ट: गोंडा और इटावा मंडियों में ₹1450 तक पहुंचा रेट, यूपी में फिर लौटी तेजी

आज का प्याज का भाव
आज का प्याज का भाव

किसान भाइयों, लंबे समय की मंदी के बाद अब प्याज के बाजार में फिर से जान लौटती दिख रही है। आज 29 जून 2025 को उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख मंडियों में प्याज के टुडे मंडी भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे किसानों के चेहरों पर उम्मीद की रौशनी लौट आई है। गोंडा और इटावा मंडियों में प्याज का रेट ₹1450/क्विंटल तक पहुँच गया, जो बीते हफ्ते के मुकाबले ₹200–₹350 प्रति क्विंटल की बढ़त है। बुलंदशहर, झांसी, सहारनपुर, और मुजफ्फरनगर जैसी मंडियों में भी तेजी दर्ज की गई, जिससे यह साफ है कि अब बाजार मांग के दबाव में तेजी की ओर बढ़ रहा है।  विशेषज्ञों का मानना है कि मंडियों में डिमांड बढ़ रही है और आवक घट रही है, जिससे आने वाले दिनों में लेटेस्ट मंडी प्राइस और ऊँचाई छू सकते हैं।

जानिए मंडीवार ताज़ा भाव, कहाँ मिला सबसे अच्छा रेट और क्या है किसानों के लिए अगला समझदारी भरा कदम — पूरी रिपोर्ट पढ़ें और उठाएं सही समय पर सही फैसला!

23 से 29 जून के बीच कहां गिरा, कहां बढ़ा प्याज का भाव? पूरी मंडीवार रिपोर्ट:

मंडी का नाम किस्म 23 जून (₹/क्विंटल) 29 जून (₹/क्विंटल) प्याज के भाव में तेजी  (₹)
गोंडा रेड 1250 1450 ₹ 200
इटावा रेड 1100 1450 ₹ 350
बुलंदशहर रेड 1175 1410 ₹ 235
झांसी रेड 1280 1400 ₹ 120
बाराबंकी रेड 1190 1340 ₹ 150
नोएडा प्याज 1200 1330 ₹ 130
बहराइच रेड 1200 1300 ₹ 100
बलिया रेड 1185 1240 ₹ 55
जौनपुर रेड 1175 1225 ₹ 50
प्रयागराज रेड 1215 1230 ₹ 15
मुरादाबाद रेड 1110 1200 ₹ 90
सहारनपुर रेड 850 1050 ₹ 200
शामली रेड 1050 1150 ₹ 100
मुजफ्फरनगर रेड 1000 1150 ₹ 150

कहां कितनी तेजी?

  • सबसे ज़्यादा तेजी इटावा मंडी में दर्ज की गई, जहाँ प्याज के रेट में सीधे ₹350 का उछाल आया।
  • गोंडा और बुलंदशहर मंडियों ने भी अच्छी तेजी दिखाई, जहाँ प्याज ₹1400–1450 तक बिका।
  • पश्चिमी यूपी की मंडियों जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में भी ₹150–₹200 तक की बढ़त दर्ज की गई, जो छोटे किसानों के लिए राहत की बात है।
  • नोएडा, बाराबंकी और बलिया में भी रेट ₹1300+ की ओर बढ़ते दिखे, जिससे इन मंडियों की डिमांड अच्छी बनी रही।

किसानों के लिए सलाह

  • अगर आपके पास अच्छी क्वालिटी का प्याज है, तो इसे जल्द से जल्द मंडी में ले जाएं — क्योंकि रेट फिलहाल ऊपरी ट्रेंड में हैं।
  • गोंडा, इटावा, झांसी और बुलंदशहर जैसी मंडियों में भाव ₹1400–₹1450 तक मिल रहे हैं, जो इस सीजन के अच्छे दाम माने जा रहे हैं।
  • जिन क्षेत्रों में अभी भी रेट कम हैं, वहाँ प्याज को थोड़े दिन रोकना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ट्रेंड ऊपर की ओर है।

ये भी पढें- सूरत में आलू ₹2000 क्विंटल तक बिका! जानिए गुजरात और राजस्थान की मंडियों का ताजा हाल

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें