• होम
  • IMD Rain Alert: 20 से 26 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश...

IMD Rain Alert: 20 से 26 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जरूरी सलाह

20 से 26 जुलाई तक IMD की चेतावनी
20 से 26 जुलाई तक IMD की चेतावनी

देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 26 जुलाई के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 

इन राज्यों में कब और कैसा रहेगा मानसून?

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड में 20 से 26 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है। 20 जुलाई तथा 22 से 26 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अति भारी बारिश का भी अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई तथा 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।  हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 20 से 23 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 23 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 से 26 जुलाई तक रुक-रुककर वर्षा जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 20 से 24 जुलाई तक व्यापक वर्षा का अनुमान है। 23 से 26 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 20 से 26 जुलाई के दौरान राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में 20 से 26 जुलाई तक व्यापक वर्षा का अनुमान है, जबकि 20, 22 और 23 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 20 से 26 जुलाई तक लगातार वर्षा का दौर बना रहेगा। 20 से 23 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। विदर्भ में 20 से 24 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 22 और 23 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट:

आईएमडी के अनुसार बिहार में 20 और 21 जुलाई को व्यापक वर्षा होगी, जबकि 22 से 26 जुलाई तक कई क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। 21 से 24 जुलाई के दौरान भारी वर्षा की संभावना है और 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हो सकती है। झारखंड में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है, जबकि पूरे सप्ताह रुक-रुककर वर्षा जारी रह सकती है।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह:

लगातार बारिश और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, वहां बुवाई, उर्वरकों का प्रयोग और कीटनाशकों का छिड़काव मौसम सामान्य होने के बाद ही करें। वहीं जिन क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना हो, वहां कृषि कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही खेतों में कार्य करें।

FAQs:

1. IMD Rain Alert के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश किन राज्यों में होगी?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में आज का मौसम, झारखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

2. बारिश का यह अलर्ट कब तक रहेगा?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह IMD Rain Alert 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

3. किसानों को भारी बारिश के दौरान क्या करना चाहिए?

किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए और भारी बारिश के दौरान उर्वरक व कीटनाशक का छिड़काव टालना चाहिए।

4. क्या बिजली गिरने की भी संभावना है?

हाँ, कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

5. मौसम की ताजा जानकारी कहाँ देखें?

किसान और आम नागरिक भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक अपडेट के साथ-साथ Khetivyapar पर मौसम और कृषि से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें