• होम
  • MP Weather: जमकर बरसे मेघा किसानों में खुशहाली तो कहीं बाढ क...

MP Weather: जमकर बरसे मेघा किसानों में खुशहाली तो कहीं बाढ के आसार

बारिश की कमी से सूखते खेत, किसान की चिंता बढ़ी
बारिश की कमी से सूखते खेत, किसान की चिंता बढ़ी

इन्दौर में सामान्य से कम और नीमच, मन्दसौर, रतलाम में सामान्य से अधिक वर्षा, इन्दौर संभाग में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 392.3 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 263.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से -33% कम है।

नीमच में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 335.1 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 621.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 85% अधिक है।
मन्दसौर में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 361.2 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 476.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 32% अधिक है।
रतलाम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, विगत वर्षों के अनुमानिम आकड़े अनुसार 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 393 मिमी वर्षा होने का अनुमान रहता है। लेकिन इस वर्ष इस अवधि में क्षेत्र में 553.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 41% अधिक है।

इंदौर में आगामी 7 दिनों का मौसम का हाल Weather forecast for the next 7 days in Indore:

  1. इंदौर में अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। 
  2. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतर दिन आंशिक रूप से बादलों से घिरे रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना रहेगी। 
  3. अधिकतम तापमान 26°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 23°C के बीच रहने की उम्मीद है।
  4. 30-31 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना है।
  5. 1 अगस्त को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने और गरज के साथ वर्षा की संभावना।
  6. 2 अगस्त को मौसम में उमस बनी रहेगी। बादलों के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  7. 3-5 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है।

नीमच जिले में आगामी मौसम का हाल:

  1. नीमच में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। 
  2. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। 
  3. अधिकतम तापमान 26°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
  4.  30 जुलाई से 5 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश या गरज-चमक की संभावना है।

मंदसौर जिले में आगामी मौसम का हाल:

  1. मंदसौर में आगामी सात दिनों तक आसमान में बादलों की घनी मौजूदगी बनी रहेगी। 
  2. मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। 
  3. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, जबकि नमी का स्तर अधिक बना रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
  4. 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच आसमान पूर्णतः बादलयुक्त रहेगा। हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

रतलाम जिले में आगामी मौसम का हाल:

  1. रतलाम में अगले सात दिनों तक मौसम बादलों से घिरा रहने की संभावना है। 
  2. मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 
  3. तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा और नमी का स्तर अधिक बना रहेगा। 
  4. 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच मौसम नम और आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें