मई की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक अपना रंग बदल लिया है। मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी के बीच अब राहत की उम्मीद तो बनी है, लेकिन इसके साथ ही मौसम ने अपना उग्र रूप भी दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक मौसम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 8 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 4 से 6 मई के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है। राजस्थान में 4 मई को धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में आने वाले पांच दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है, ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 7 मई के बीच व्यापक बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
तेज आंधी और बारिश की संभावना: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में आज का मौसम, झारखंड और ओडिशा में 4 से 9 मई तक मौसम सक्रिय रहेगा। कई इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में 4 मई को तेज आंधी (50–70 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
FAQs:
Q1. मई में अचानक मौसम क्यों बदल रहा है?
Ans: पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।
Q2. किन राज्यों में आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर है?
Ans: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों में ज्यादा असर है।
Q3. किसानों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
Ans: फसल को सुरक्षित रखें, खुले में अनाज न रखें और मौसम अलर्ट फॉलो करें।
Q4. क्या ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है?
Ans: हां, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
Q5. मौसम की सही जानकारी कहां से लें?
Ans: IMD और Khetivyapar जैसे प्लेटफॉर्म से अपडेट लेते रहें।