मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 29 अप्रैल से 4 मई के बीच देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम भी लोगों को परेशान कर सकता है।
जम्मू-कश्मीर में 29 अप्रैल और 2 से 4 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 29 अप्रैल से 1 मई और फिर 3-4 मई को मौसम खराब रह सकता है, जबकि उत्तराखंड में 29 अप्रैल से 4 मई तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29-30 अप्रैल और 2-4 मई के बीच तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में 29 अप्रैल को तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4 दिनों तक मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 अप्रैल से 4 मई तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम और मेघालय में 29 अप्रैल से 3 मई तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी:
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 6 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। बिहार में आज का मौसम, झारखंड और ओडिशा में 29 अप्रैल से 4 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी चलने की संभावना है। झारखंड में 29-30 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। विदर्भ क्षेत्र में 29 अप्रैल से 1 मई तक मौसम सक्रिय रहेगा।
तापमान में गिरावट, फिर हल्की बढ़ोतरी:
गर्मी और उमस का असर भी जारी: ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 अप्रैल से 2 मई के बीच गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। राजस्थान में 29 अप्रैल को गर्म रात (Warm Night) जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
मछुआरों के लिए चेतावनी: 29 अप्रैल से 3 मई के बीच बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व हिस्सों में समुद्र उग्र रहने की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के आसपास मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अरब सागर में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।
FAQs:
1. मौसम कब तक खराब रहेगा?
29 अप्रैल से 4 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा।
2. किन राज्यों में भारी बारिश होगी?
पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में।
3. क्या ओलावृष्टि की संभावना है?
हाँ, राजस्थान और झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट है।
4. तापमान में क्या बदलाव होगा?
कुछ इलाकों में गिरावट, फिर हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी।
5. किसानों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
फसलों को आंधी और बारिश से बचाने के लिए पहले से तैयारी करें।