khetivyapar Banner
  • होम
  • Maharashtra Weather: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, पुणे में...

Maharashtra Weather: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, पुणे में हीटवेव का अलर्ट

Maharashtra Weather: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम, पुणे में हीटवेव का अलर्ट
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

इस समय देश में गर्मी का प्रकोप जारी है, इस दौरान महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी और लू की सम्भावना 1 और 2 मई को कई शहरों में देखने मिल सकती है। 

 जाने आज इन शहरों का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mausam:

महारष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा साथ ही मौसम में गर्मी और नमी का सिलसिला जारी रहेगा। आज यहाँ अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।   
मौसम विभाग के अनुसार आज पुणे में लू चलने की सम्भावना है साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।   
इसके अतिरिक्त आज 1 मई को महाराष्ट्र में आज का मौसम के नाशिक, नागपुर, औरंगाबाद, अहमदनगर, जलगांव समेत कई शहरों में औसतन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही लू और भीषड़ गर्मी भरे मौसम की सम्भावना है।     

जून माह में मुंबई में है हाई टाइड का अलर्ट का:

देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में गर्मी बढ़ते देखी जा रही है खासकर पूर्व से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों तक, इसी बीच उत्तर भारत में मौसम में नरमी को देखा जा रहा है। अनुमान है की इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव से भारत में बारिश अत्यधिक होने की सम्भावना है। इस वर्ष  प्री मानसून आने की सम्भावना है अर्थात मानसून का मौसम जल्दी आएगा, साथ ही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की जून माह में मुंबई समेत कई समुद्री तटों पर हाई टाइड आने की सम्भावना है। 
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें