भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 18 जुलाई के दौरान उत्तर, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अनेक राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में आज का मौसम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ में 13 से 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 14 और 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 13 से 16 जुलाई के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट:
पूर्वी भारत में अगले कई दिनों तक मानसून का असर बना रहेगा। बिहार में 13 से 15 जुलाई के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 13 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। झारखंड में 13 से 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 से 18 जुलाई के दौरान भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि 13 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी:
आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
FAQs:
Q1. 13 से 18 जुलाई के दौरान किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है?
Ans: उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
Q2. क्या मध्य प्रदेश में भी बारिश होगी?
Ans: हां, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है।
Q3. बिहार में सबसे ज्यादा बारिश कब हो सकती है?
Ans: मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश, जबकि 13 जुलाई को कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
Q4. तेज हवाओं की रफ्तार कितनी रह सकती है?
Ans: कई राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Q5. मौसम की ताजा अपडेट कहां देखें?
Ans: मौसम से जुड़ी ताजा खबरें, कृषि अपडेट और मंडी भाव की जानकारी के लिए Khetivyapar पर नियमित विजिट करें।