Weather today: देशभर में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डिप्रेशन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही समुद्र में ऊंची लहरों और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मछुआरों को 7 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे इस डिप्रेशन का प्रभाव देश के कई राज्यों में दिखाई देगा। पंजाब में 7 से 9 जुलाई और 11 से 12 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 से 9 जुलाई के दौरान अच्छी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 10 से 12 जुलाई के बीच भी कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई तक तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में 6 से 9 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 12 जुलाई के बीच भी कई स्थानों पर वर्षा जारी रह सकती है। डिप्रेशन का सबसे अधिक प्रभाव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में देखने को मिल सकता है। विदर्भ में 8 जुलाई तक और छत्तीसगढ़ में 7 तथा 12 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में भी डिप्रेशन का असर साफ दिखाई देगा। झारखंड में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। बिहार में 9 से 12 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 7 और 8 जुलाई को कुछ इलाकों में अति भारी बारिश होने की आशंका है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 जुलाई तथा 10 से 12 जुलाई के बीच भारी वर्षा होने का अनुमान है। 7 और 9 जुलाई को यहां कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 7 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिम भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य महाराष्ट्र में 9 से 12 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी:
मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
किसानों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण सलाह: लगातार बारिश और डिप्रेशन के प्रभाव को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। जहां भारी बारिश की संभावना हो, वहां बुवाई, उर्वरक का प्रयोग और कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ होने के बाद ही करें।
FAQs:
1. IMD Rain Alert क्या है?
IMD Rain Alert भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला मौसम अलर्ट है, जिसमें भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं की जानकारी दी जाती है।
2. किन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है?
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज का मौसम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
3. किसानों को भारी बारिश के दौरान क्या करना चाहिए?
खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें, उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव बारिश रुकने के बाद करें तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
4. क्या तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा है?
हाँ। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
5. Khetivyapar पर मौसम की जानकारी क्यों देखें?
Khetivyapar किसानों और आम लोगों के लिए मौसम, कृषि और मंडी से जुड़ी विश्वसनीय एवं समय पर अपडेट उपलब्ध कराता है, जिससे सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।