khetivyapar Banner
  • होम
  • UP Weather: इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, उत्तर प्रदे...

UP Weather: इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें

UP Weather: इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में इस समय भीषड़ गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है, साथ ही बढ़ते तापमान और गरम हवाओं के कारण लगातार चल रही लू से यहाँ के लोगो को सही से गर्मी महसूस होना शुरू हो गई है।

ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल में लू की चेतावनी Heat Wave Warning Today:

मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल को ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है, इसके अलावा 20 से 24 अप्रैल के दौरान बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी लू की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त गुजरात में स्थित कच्छ के अलग-अलग इलाकों में गंभीर गर्मी और लू की लहर की भी संभावना है। आज 20 अप्रैल, 2024 को ओडिशा के इलाकों में गर्म रात की स्थिति बने रहने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश में आज का मौसम Aaj Ka Mausam:

आज 20 अप्रैल को उत्तरप्रदेश में आज का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, साथ ही रात के समय मौसम गरम रहने की सम्भावना है। आज पूर्वी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में तापमान का पारा लगभग 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की आशंका है।  
आज लखनऊ में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है साथ ही दिन के वक़्त तेज़ हवाओं के चलने की सम्भावना है। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज होने की उम्मीद है।
आज गाज़ियाबाद में भी आसमान साफ़ रहेगा साथ ही अधिकतम तापमान  37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें