khetivyapar Banner
  • होम
  • Aaj Ka Mausam 17 April 2024 in Hindi: बिहार में गर्मी के प्र...

Aaj Ka Mausam 17 April 2024 in Hindi: बिहार में गर्मी के प्रकोप के बीच लू का अलर्ट, इन शहरों में पारा 40 डिग्री के पार, आइए Khetivyapar पर जानें

Aaj Ka Mausam 17 April 2024 in Hindi: बिहार में गर्मी के प्रकोप के बीच लू का अलर्ट, इन शहरों में पारा 40 डिग्री के पार, आइए Khetivyapar पर जानें
बिहार में गर्मी के प्रकोप के बीच लू का अलर्ट, इन शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य ओर पूर्वी भारत के हिस्सों में दोबारा गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। ऐसे में बिहार में आज का मौसम ओर झारखण्ड के इलाकों में आज 17 अप्रैल से लू चलने की सम्भावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अबसे इन राज्यों के अतिरिक्त ओडिशा, मध्यप्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में भी तापमान तापमान में अचानक तेज़ी देखने मिलेगी साथ ही लू ओर गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की सम्भावना बनती दिखाई दे रही है। अब मौसम में बारिश की सम्भावना कम होगी साथ ही मौसम में दिन के समय तेज़ धुप ओर साफ आसमान रहेगा। 

दक्षिण भारत सहित इन राज्यों में लू की चेतावनी:

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में रात के समय गर्मी बढ़ने ओर मौसम तापमान में भी अचानक बढ़ोतरी होने की आशंका है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 17 आज अप्रैल को मौसम में हीटवेव की परिस्थितियां बनती बताई गई है। साथ ही आज यहाँ अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में लगातार गर्मी बढ़ने की स्थिति बनती नज़र आ रही है, जिसके कारण यहाँ तापमान भी 40 डिग्री तक रहने ओर लू चलने की सम्भावना बनी रहना आम बात हो गई है। आज आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु ओर केरला के कई क्षेत्रों में दिन के समय लू ओर रात के समय नमी वाला मौसम रहने की सम्भावना है। इस साल भारतीय मौसम ओर जलवायु में अधिक भिन्नता ओर परिवर्तन देखने को मिल रहा है।   

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें