किसान भाइयों, अगर आपने अभी तक अपनी लहसुन की फसल बाजार में नहीं उतारी है, तो यह वक्त आपके लिए बहुत कीमती साबित हो सकता है। 20 से 26 जून 2025 के बीच मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में लहसुन के टुडे मंडी भाव में जो तेजी देखने को मिली है, वह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी उछालों में से एक मानी जा रही है।
नीमच मंडी में पहले जो लहसुन ₹9900 प्रति क्विंटल बिक रही थी, वह अब बढ़कर ₹11,200 प्रति क्विंटल तक पहुँच गई है। वहीं भोपाल मंडी में दाम ₹2500 से सीधे ₹6200 प्रति क्विंटल तक उछल गए यानी ढाई गुना से भी ज्यादा का उछाल, यही नहीं, जावद, मनासा, पिपल्या, और आळोट जैसी मंडियों में भी लहसुन के रेट में जोरदार तेजी देखी गई है, जो बताती है कि इस समय बाज़ार में मांग तेज़ है और आपूर्ति सीमित, जिससे किसानों को मिल रहे हैं लेटेस्ट मंडी प्राइस पर शानदार रिटर्न। अगर आपके पास अच्छी क्वालिटी की लहसुन अभी स्टोर में है, तो यह समय उसे बेचने का सुनहरा मौका हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह संकेत है कि आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं, इसलिए थोक खरीद की रणनीति अभी से बना लें।
इस रिपोर्ट में आगे मिलेगा:
पूरी जानकारी के साथ करें फैसला, और पाएं अपने लहसुन का बेस्ट भाव - क्योंकि सही वक्त पर सही मंडी चुनना ही असली समझदारी है।
मंडी का नाम | किस्म | 20 जून (₹/क्विंटल) | 26 जून (₹/क्विंटल) | लहसुन के भाव में उछाल (₹) |
नीमच | लहसुन | ₹ 9,900 | ₹ 11,200 | ₹ 1,300 |
भोपाल | लहसुन | ₹ 2,500 | ₹ 6,200 | ₹ 3,700 |
जावद | लहसुन | ₹ 5,501 | ₹ 10,070 | ₹ 4,569 |
मनासा | लहसुन | ₹ 3,200 | ₹ 5,400 | ₹ 2,200 |
पिपल्या | लहसुन | ₹ 3,500 | ₹ 5,135 | ₹ 1,635 |
अलोट | लहसुन | ₹ 2,400 | ₹ 4,500 | ₹ 2,100 |
सीतामऊ | लहसुन | ₹ 3,300 | ₹ 4,700 | ₹ 1,400 |
बदनागर | लहसुन | ₹ 1,980 | ₹ 2,800 | ₹ 820 |
देवास (F&V) | Other | ₹ 4,200 | ₹ 4,500 | ₹ 300 |
कहां कितना चढ़ा लहसुन का भाव?
किसानों और व्यापारियों के लिए सलाह:
ये भी पढें- हरियाणा की मंडियों में टमाटर भाव