उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी भारत तक मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में कई राज्यों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादल और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, इसलिए खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता रखने और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, आज बारिश होने के आसार नहीं हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज राजधानी में न्यूनतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
शुक्रवार को भी कोहरे का असर रहेगा: IMD के मुताबिक 30 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता कम होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। 31 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं।
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ेगी ठंड: मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, पंजाब में आज का मौसम, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर चल सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता रखने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
FAQs:
Q1. IMD के अनुसार सबसे ज्यादा असर किन राज्यों में होगा?
उत्तर भारत, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
Q2. क्या दिल्ली में बारिश होगी?
31 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।
Q3. शीतलहर किन राज्यों में चलेगी?
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में शीतलहर का असर रहेगा।
Q4. किसानों के लिए यह मौसम कितना अहम है?
फसल कटाई और मंडी आवक पर मौसम का सीधा असर पड़ता है, इसलिए अपडेट जरूरी है।
Q5. ताजा मौसम अपडेट कहां देखें?
IMD के साथ-साथ Khetivyapar जैसे प्लेटफॉर्म पर भी नियमित मौसम अपडेट मिलते हैं।