• होम
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर मशीन पर 50%...

किसानों के लिए बड़ी खबर! फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर मशीन पर 50% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

ब्रॉडकास्टर मशीन
ब्रॉडकास्टर मशीन

मध्यप्रदेश सरकार की अनुदान योजना, मध्यप्रदेश सरकार के कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किसानों को खेतों में उर्वरक समान रूप से फैलाने के लिए फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर मशीन पर 50% तक की सब्सिडी दी जा रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जानिए कितना अनुदान मिलेगा, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी।

फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर पर कितना मिलेगा अनुदान?

ओबीसी, जनरल, एसटी (ST) और एससी (SC) वर्ग के किसानों को ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइज़ेशन (SMAM) और आर.के.वी.वाई कैफेटेरिया के अंतर्गत अधिकतम 50% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।  यह योजना किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और खेती में उर्वरकों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही है।

ट्रैक्टर चलित फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर की कीमत:

सरकार द्वारा अनुदान योजना में शामिल Maschio Gaspardo ब्रांड की Fertiliser Broadcaster/340 LT 500 मशीन की अधिकतम अनुमोदित दर (GST सहित) ₹33,768 रखी गई है। किसान इस मशीन को खरीदने पर आधी कीमत यानी करीब ₹16,884 में प्राप्त कर सकते हैं।

डीडी कितना बनवाना होगा और आवेदन प्रक्रिया: इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ₹5500 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना होगा। इस राशि का डीडी बनवाने के बाद ही किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय यह डीडी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक की कॉपी
  3. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए आवश्यक)
  4. बी-1 (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

कहां और कैसे करें आवेदन?

मध्यप्रदेश सरकार ने इस योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। इच्छुक किसान E-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://farmer.mpdage.org/

जल्दी करें! आवेदन करने का मौका सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

यदि आप एक किसान हैं और अपनी खेती को आधुनिक बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। 50% तक की सब्सिडी के साथ फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर मशीन लेने का यह बेहतरीन मौका है। इससे खेत में उर्वरक वितरण आसान और प्रभावी हो जाएगा, जिससे उपज में वृद्धि और लागत में कमी आएगी।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें