• होम
  • रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: कोदो–कुटकी उत्पाद...

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना: कोदो–कुटकी उत्पादक किसानों को बड़ी राहत

कोदो-कुटकी खरीदी की तारीख
कोदो-कुटकी खरीदी की तारीख

राज्य सरकार की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो और कुटकी उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों की भागीदारी को बढ़ाने और उपज की सुचारू खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोदो–कुटकी की खरीदी की समय-सीमा को 15 जनवरी से बढ़ाकर अब 31 जनवरी कर दिया गया है।

योजना का क्रियान्वयन और उद्देश्य:

इस योजना का संचालन श्री अन्न प्रोत्साहन कन्सोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, भोपाल के माध्यम से किया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (श्री अन्न) के उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय में स्थिरता लाना है।

18 जिलों में जारी है खरीदी प्रक्रिया:

प्रदेश के कुल 18 जिलों में कोदो और कुटकी की खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जबलपुर संभाग के अंतर्गत जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी जिलों में बड़ी संख्या में किसान इस योजना से जुड़े हैं।

जबलपुर संभाग में किसानों की मजबूत भागीदारी:

जबलपुर संभाग में अब तक 13,512 किसानों ने अपनी उपज के विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। इन किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 13,644.71 हेक्टेयर है, जो क्षेत्र में कोदो–कुटकी उत्पादन की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

अब तक इतनी हुई खरीदी: योजना के तहत अब तक 873 किसानों से 782.25 मीट्रिक टन कोदो और कुटकी की खरीदी की जा चुकी है। लगातार हो रही खरीदी से किसानों में उत्साह है और वे समय पर अपनी उपज विक्रय केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं।

मैदानी अमले को विशेष निर्देश: संयुक्त संचालक कृषि ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में पंजीकृत किसानों को अनिवार्य रूप से जानकारी दें। आवश्यकता पड़ने पर कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर भी किसानों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे 31 जनवरी से पहले अपनी कोदो–कुटकी उपज को निर्धारित विक्रय केंद्रों पर ले जाकर तौल सुनिश्चित कराएं। अधिक जानकारी कहां से लें योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग कार्यालय, संबंधित कृषि केंद्र प्रभारी या अधिकृत विक्रय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

FAQs:

Q1. रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना की अंतिम तारीख क्या है?
कोदो–कुटकी खरीदी की अंतिम तारीख अब 31 जनवरी है।

Q2. किन फसलों की खरीदी इस योजना में होती है?
इस योजना के तहत कोदो और कुटकी की सरकारी खरीदी की जाती है।

Q3. योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
मध्य प्रदेश के पंजीकृत कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को।

Q4. खरीदी किन जिलों में हो रही है?
प्रदेश के कुल 18 जिलों, विशेष रूप से जबलपुर संभाग में।

Q5. अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?
नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, अधिकृत विक्रय केंद्र या Khetivyapar प्लेटफॉर्म से।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें