khetivyapar Banner
  • होम
  • बिना डीजल से चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च हुआ जानें इसकी कीमत, आ...

बिना डीजल से चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च हुआ जानें इसकी कीमत, आइए Khetivyapar पर जानें

बिना डीजल से चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च हुआ जानें इसकी कीमत, आइए Khetivyapar पर जानें
बिना डीजल से चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च हुआ

ऑटोनक्स्ट कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाती है, यह एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है जिससे खेती किसानी में आसानी होगी। इन ट्रैक्टरों के प्रयोग से किसानों के डीज़ल का खर्च बचेगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि भी होगी। AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की 45 HP की इंजन पावर के साथ में आता है। ट्रैक्टर की बेटरी की पावर 32 KW है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 8 घंटे का समय लगता है। इस ट्रैक्टर के एक बार चार्ज होने के बाद आप इससे 8 घंटे तक लगातार कार्य कर सकते है साथ ही इससे 8 एकड़ जमीन की जुताई भी कर सकते है। 

AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर के फीचर्स:

इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आटोमेटिक सिस्टम है जिससे की किसानों जिससे किसानों को खेत की जुताई करने में आसानी होगी। इसकी फॉरवर्ड स्पीड भी अच्छी होती है। ऑटोनेक्सट X45H2 का स्टीयरिंग टाइप Smart electrically controlled पावर steering है। ऑटोनेक्सट X45H2 में 1800 Kg वजन उठाने की क्षमता होती है और मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते है। 

ट्रैक्टर किसानों के लिये है आसान: इस ट्रैक्टर को हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई,  ढुलाई, मल्चर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये ट्रैक्टर अत्याधुनिक भारत की फसल और मिट्टी के लिए सबसे उपयुक्त एक प्रौद्योगिकी है।

क्या है  AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर की कीमत: AUTONXT X45H2 ट्रैक्टर में फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन है इसे 4-5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्ज होने पर ट्रैक्टर 8 घंटे तक काम कर सकता है। ट्रैक्टर की कीमत लगभग 6.40 से 6.72 लाख रुपये तक है। इस ट्रैक्टर के इस्तेमाल से किसान लागत को 70% तक कम कर सकते हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें