• होम
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की दस्तक, उत्तर भारत में...

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की दस्तक, उत्तर भारत में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी

उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही कई क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट Delhi-NCR Weather Update:

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड का असर तेज बना हुआ है। हालांकि इस दौरान हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार भी दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 जनवरी के बीच राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय कोहरा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 26 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर और बढ़ सकता है।

देश के कई राज्यों में तापमान बदलेगा
आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जबकि आगे कोई विशेष बदलाव नहीं रहेगा। गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और आगे चलकर तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। 

इन इलाकों में दिखेगा बर्फबारी का असर
मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी (IMD) ने 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 28 जनवरी को भी इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा और हिमपात जारी रहने के आसार हैं। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। 

उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा 24 से 26 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, 25 जनवरी तक राजस्थान और मध्य प्रदेश में तथा 26 जनवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढें- अगले 24 घंटे भारी! बारिश, आंधी और बर्फबारी का ट्रिपल अटैक, जानें कहां-कहां स्कूल बंद और क्या है अपडेट

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें