By khetivyapar
पोस्टेड: 01 Dec, 2025 12:00 AM IST Updated Mon, 01 Dec 2025 05:48 AM IST
Ditwah Cyclone Live: मौसम विभाग के अनुसार, श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवात ‘दितवाह’ के प्रभाव से 1–2 दिसंबर के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत में भारी वर्षा की चेतावनी Heavy rain warning in South India:
1 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। तेलंगाना में 1 दिसंबर को तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 1–3 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यानम तथा रायलसीमा में गरज–चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा रहेगा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 1 दिसंबर, जबकि केरल और माहे में 2 और 3 दिसंबर को तूफानी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तर भारत में तेज ठंड, पारा 6°C से नीचे Severe cold in North India, mercury drops below 6°C:
पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे रहा। उत्तराखंड और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। पंजाब के अमृतसर में भारत के मैदानी इलाकों का सबसे कम तापमान 6.4°C रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3°C तक कम रहा। कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और झारखंड में भी तापमान में गिरावट देखी गई।
आने वाले दिनों में तापमान का पूर्वानुमान Temperature forecast for the coming days:
- उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में तापमान में 2–4°C की और गिरावट संभव है।
- पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2–3°C की गिरावट संभावित।
- महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं, लेकिन बाद के 4 दिनों में रात के तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
- गुजरात में 24 घंटे तक स्थिति स्थिर रहने के बाद तापमान में 2–3°C की गिरावट सम्भव।
- मध्य भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है।
कोहरा और ठंड की चेतावनी:
- 1 और 2 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।
- पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में इसी अवधि में ठंड की लहर चलने की संभावना है।
मछुआरों के लिए चेतावनी:
- श्रीलंका, तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 1 दिसंबर तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
- मछुआरों को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु–पुदुचेरी–श्रीलंका तट के पास न जाने की सलाह दी गई है।
- आंध्र प्रदेश तट और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 2 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान दितवा भारत की तरफ़ बढ़ा, इन 5 राज्यों में सबसे ज़्यादा खतरा!
पता:- Khetivyapar