देश के कई हिस्सों में इन दिनों रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5°C से अधिक ऊपर रहा। वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तापमान सामान्य से 2 से 5°C तक अधिक दर्ज किया गया। देश के बाकी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य के आसपास बना हुआ है। IMD के मुताबिक मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6°C राजस्थान के फतेहपुर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन में रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 17 से 18°C और अधिकतम तापमान 34 से 36°C के आसपास रह सकता है। 9 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की बात करें तो कल CPCB के अनुसार औसतन AQI दिल्ली में 172 के साथ मध्यम श्रेणी में है, जबकि गाजियाबाद 204, ग्रेटर नोएडा 220, गुरुग्राम 238 और मुजफ्फरनगर 224 में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। जबकि फरीदाबाद में AQI 187, नोएडा में 169 और मेरठ में 161 रहा।
मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मध्यप्रदेश में आज का मौसम, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में दिन के समय गर्मी और तपिश का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को समय से पहले गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में इस बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि 9 और 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति बनने की संभावना है। इसके अलावा सौराष्ट्र-कच्छ में 7 से 10 मार्च के बीच और गुजरात क्षेत्र में 8 से 10 मार्च तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। इससे इन क्षेत्रों में गर्मी और बढ़ सकती है।
FAQs:
1. क्या मार्च में ही गर्मी बढ़ना सामान्य है?
मार्च में धीरे-धीरे तापमान बढ़ता है, लेकिन कई बार पश्चिमी विक्षोभ और अन्य कारणों से रात का तापमान सामान्य से ज्यादा हो सकता है।
2. किन राज्यों में न्यूनतम तापमान ज्यादा दर्ज हुआ है?
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5°C अधिक दर्ज किया गया है।
3. दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में आज मौसम का हाल साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34-36°C तक जा सकता है।
4. किन इलाकों में लू चलने की संभावना है?
पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और गुजरात क्षेत्र में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
5. मौसम की ताजा जानकारी कहां से मिल सकती है?
किसान और आम लोग मौसम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी Khetivyapar और IMD की आधिकारिक रिपोर्ट से प्राप्त कर सकते हैं।