khetivyapar Banner
  • होम
  • Heatwave Alert in MP: इन राज्यों में तीखी गर्मी और हीटवेव का...

Heatwave Alert in MP: इन राज्यों में तीखी गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, जाने आज के मौसम का हाल

Heatwave Alert in MP: इन राज्यों में तीखी गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, जाने आज के मौसम का हाल
इन राज्यों में तीखी गर्मी और हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को देश के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है, जिनमे गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल है। इन दिनों पड़ रही तीखी और चिलचिलाती गर्मी से लोग जूझ रहे है, खासकर पश्चिम बंगाल और झांरखंड के कई इलाकों में तापमान में अत्यधिक उतार-चढाव देखने मिल रहा है। 

मौसम पूर्वानुमान अनुसार आज पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच जारी रहने की संभावना है। अनुमान है की यह 03 मई तक यहाँ जारी रहेगा और उसके बाद तापमान में कमी आएगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आसनसोल में लगातार लू की स्थिति बनी हुई है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में 3 से 5 मई तक हीटवेव चलने की सम्भावना Heat wave alert in mp:

मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 5 मई तक मध्य प्रदेश में आज का मौसम कई इलाकों में गर्मी और तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव चलने की सम्भावना है। वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी यही मौसम 3 से 6 मई तक रहने की सम्भावना है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए मौसम पूर्वानुमान:

  1. भोपाल में आज कैसा होगा मौसम: आज यानि 2 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आसमान साफ़ रहेगा इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 
  2. इंदौर में आज कैसा होगा मौसम: आज इंदौर में आसमान साफ़ रहेगा इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 
  3. जबलपुर में आज कैसा होगा मौसम: आज जबलपुर में भी आसमान साफ़ रहेगा साथ ही आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 
  4. ग्वालियर में आज कैसा होगा मौसम: आज 2 मई को ग्वालियर में  भी आसमान साफ़ रहेगा साथ ही आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें