किसान भाइयों और व्यापारियों, अगर आप जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते प्याज की मंडियों में क्या बड़ा बदलाव आया है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। टुडे मंडी भाव के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को आए ताज़ा आंकड़े दिखाते हैं कि मध्य प्रदेश की कई मंडियों में प्याज के मंडी भाव अचानक से 60% से लेकर 150% तक बढ़ गए हैं, जिसमें भोपाल, खंडवा और नरसिंहगढ़ मंडी प्रमुख हैं – यानी यह हफ्ता प्याज उत्पादक किसानों के लिए बेहद फायदेमंद रहा है। वहीं, इंदौर मंडी में कीमतें सीधे आधी से भी कम हो गईं, जिससे वहाँ के किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। प्याज की इस जोरदार तेजी और गिरावट के पीछे के कारण क्या हैं, किस मंडी में किस दिन कितना लेटेस्ट मंडी प्राइस रहा, और आपको इस हफ्ते बिक्री को लेकर क्या रणनीति बनानी चाहिए – जानिए इस एक्सक्लूसिव मंडीवार तुलना रिपोर्ट में।
| मंडी का नाम | किस्म | 6 जुलाई भाव (₹/क्विंटल) | 12 जुलाई भाव (₹/क्विंटल) | टमाटर की कीमत में अंतर (₹) |
| भोपाल | प्याज | ₹ 900 | ₹ 1,450 | ₹ 550 |
| उज्जैन | प्याज | ₹ 400 | ₹ 700 | ₹ 300 |
| खंडवा | लोकल | ₹ 500 | ₹ 857 | ₹ 357 |
| बदनागर | प्याज | ₹ 800 | ₹ 1,100 | ₹ 300 |
| नरसिंहगढ़ | प्याज | ₹ 400 | ₹ 1,000 | ₹ 600 |
| इंदौर | प्याज | ₹ 1,252 | ₹ 600 | –₹652 |
प्याज के दामों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कई मंडियों में तो किसानों को लंबे समय बाद राहत की सांस लेने का मौका मिला है। सबसे ज्यादा उछाल नरसिंहगढ़ मंडी में देखने को मिला, जहां प्याज का भाव ₹400 से सीधा ₹1000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया – यानी 150% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी। ऐसा ही कुछ हाल भोपाल मंडी का रहा, जहां भाव ₹900 से बढ़कर ₹1450 तक पहुंच गए। यह वृद्धि बताती है कि इन इलाकों में मांग बढ़ी है और आवक कुछ हद तक सीमित रही है।
खंडवा और उज्जैन जैसी मंडियों में भी किसानों को राहत मिली। खंडवा में ₹500 से बढ़कर ₹857 और उज्जैन में ₹400 से ₹700 तक भाव बढ़े — दोनों जगहों पर करीब 70% तक की बढ़त दर्ज की गई। इसका मतलब है कि धीरे-धीरे मंडियों में प्याज की कीमतों का सुधार हो रहा है।
हालांकि, इंदौर मंडी की कहानी बाकी सबसे अलग रही। यहां पिछले हफ्ते प्याज के दाम ₹1252 थे, जो इस हफ्ते घटकर ₹600 प्रति क्विंटल रह गए। ये गिरावट किसानों के लिए चिंता का विषय हो सकती है, क्योंकि इसमें 50% से ज्यादा की कमी आई है। हो सकता है यहां पर एक साथ अधिक माल आ गया हो या फिर खरीदारों की संख्या कम रही हो। कुल मिलाकर, प्याज के दामों में इस हफ्ते भारी हलचल रही है किसी मंडी में मुस्कान, तो कहीं मायूसी। अगले हफ्ते मौसम और आवक के हिसाब से बाजार का रुख और ज्यादा साफ होगा।
निष्कर्ष और सलाह:
ये भी पढें- यूपी मंडियों में आलू के दाम में उछाल, जानें आज का भाव