img
img
img
अपेक्षा
खेतीव्यापार आधुनिक खेती
संभावित उर्वरक और कृषि रसायन खर्च

25,000 रु.

अपेक्षित उपज

32.5 टन प्रति एकड़

अपेक्षित लाभ (रुपये)

1,70,000 रु.

पारम्परिक खेती
संभावित उर्वरक और कृषि रसायन खर्च

32,000 रु.

अपेक्षित उपज

25 टन प्रति एकड़

अपेक्षित लाभ (रुपये)

1,30,000 रु.

जलवायु (Climate)
  • तरबूज की खेती उष्णकटिबंधीय से लेकर उपोष्ण-कटिबंधीय जलवायु में की जाती हैं।
  • गर्मी के मौसम में बेहतर उपज होती है।
  • बेहतर गुणवत्ता एवं मीठे तरबूज के लिए, फसल वृद्धि के दौरान शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।
  • फलो में चीनी भरने के लिए बसन्त का मौसम उपयुक्त होता हैं, जिसमें राते ठंडी और दिन गर्म होने चाहिए।

तापमान (Temperature)

  • 30 से 35डिग्री सेल्सीयस तापमान उपयुक्त होता है।
  • अंकुरण के समय 18-35℃ तापमान की आवश्यकता होती हैं।
  •  

जलमांग (Water Requirement)

  • इस फसल के लिए 400 से 600 मिलीमीटर जल की आवश्यक है।
मिट्टी (Soil)
  • इस फसल के लिए के लिए रेतीली दोमट मिट्टी उपयोगी होती है।
  • भूमि की जलनिकासी की स्थिति बेहतर होती है।
  • जल भराव की स्थिति में मिट्टी उपयुक्त नहीं होती हैं।

पीएच  (Ph)

  • आदर्श पीएच 6.0 से 7.5 होना चाहिए।
  • अगर पीएच 6 से कम है तब चुने का प्रयोग करें।
  • अगर पीएच 7.5 से अधिक है तब जिप्सम का प्रयोग करें।
प्रमुख किस्में (Variety)

सुगर बेबी

विशेषताएं - गहरे हरे रंग की खाल, छोटे-    मध्यम आकार के फल, फल का मिसोकार्प गाढ़ा लाल,  TS-10%  
उपज - 190 से 200 क्विंटल प्रति एकड़
ऋतु - सभी मौसम में।
जीवनकाल - 90 से 100 दिन

अर्का माणिक

विशेषताएं - गहरे हरे रंग की खाल, बड़े-गोल आकार के फल, वजन 5 से 6 किलोग्राम, फल का मिसोकार्प, फल काफी ज्यादा मीठे,TS  - 10से12%। पाउडरी मिल्ड्यू, एंथ्रोकनोज के प्रति सहनशील, फल की नोक सड़न के प्रति सहनशीलता।
उपज  - 235 से 248 क्विंटल प्रति पेड़।
ऋतु - खरीफ एवं रबी 
समयकाल - 115 - 120 दिन ।

अर्का ज्योति 

विशेषताएं - गहरे हरे रंग की खाल, छोटे-     मध्यम आकार के फल, फल का         मिसोकार्प गाढ़ा     लाल,  TS-10%
उपज - 190 से 200 क्विंटल प्रति एकड़
ऋतु - खरीफ और रबी।
जीवनकाल - 130 से 140 दिन

ऑगस्टा

विशेषताएं - गहरे हरे रंग की खाल, छोटे- मध्यम आकार के फल, फल का मिसोकार्प गाढ़ा   लाल,  TS-10%  
उपज - 190 से 200 क्विंटल प्रति एकड़
ऋतु - सभी मौसम के लिए उपयुक्त है। 
जीवनकाल - 90 से 100 दिन

शुगर क्वीन 

विशेषताएं  - फल अधिक लगते है। बेहतर उपज, बेहतर छिलके परिवहन के लिए बेहतर। TSS 12 से 14% , ज्यादा मीठे फल।
उपज - 190 से 200 क्विंटल प्रति एकड़
ऋतु - सभी मौसम के लिए उपयुक्त है। 
जीवनकाल - 90 से 100 दिन
 

नर्सरी की तैयारी(Preparation of Field)
  • 98 हिस्से वाली पोट्रे ट्रे तैयार करे।
  • हर हिस्से में एक बीज डाले ।
  • प्रतिदिन दो बार हल्की सिंचाई करें।
  • रोपाई के लिए 12 से 14 दिन शेड नेट में स्वस्थ पौधों का प्रयोग करें।
खेत की तैयारी (Preparation of Field)
  • जुताई मिट्टी की प्रकृति के अनुसार 1 से 2 बार जुताई करें व भूमि भुरभुरी हो जाए।
  • आखिरी जुताई के पुर्व 40 किलोग्राम नीम केक डाले।
  • खेत में गोबर खाद 3 टन व कंपोस्ट बैक्टिरिया 2 किलोग्राम का मिश्रण तैयार करें।
  • अपघटन के लिए 10 से 12 दिन के लिए खुला छोड़ दे।
  • मिश्रण को पूरे खेत समान रुप से फैला दे।
  • रोटावेटर का प्रयोग कर खेत को समतल कर दें। 
पौधों के बीच की दूरी (Plant to Plant)
  • दो पौधों  की बीच की दूरी  -  2.5 मीटर
  • दो कतारों  की बीच की दूरी -  1.5 मीटर

जड़ो का उपचार

  • समतल टब में 20 लीटर पानी ले।
  • 40 ग्राम कॉपर आक्साइड + 40 मिली इमिडाक्लोप्रिड + 100 ग्राम प्लांट ग्रोथ प्रमोटिंग का घोल बनाए।
  • रोपाई के पूर्व 5 से 7 मिनट के लिए पौधों को घोल में मिलाए।

 

खाद एवं उर्वरक (Manure & Fertilizer)
  • फसल के लिए एनपीके 40:20:20 किलोग्राम प्रति एकड़।

बुवाई के समय

  • यूरिया – 45 किलोग्राम
  • सिंगल सुपर फॉस्फेट 105 किलोग्राम
  • म्यूरेट ऑफ पोटाश – 35 किलोग्राम

बुवाई के एक माह बाद

  • यूरिया – 15 किलोग्राम

बुवाई के दो माह बाद

  • यूरिया – 15 किलोग्राम
सिंचाई (Irrigation)
  • पानी की आवश्यकता अनुसार 8 से 12 दिन के अंतर में सिंचाई करें।
  • बूंद-बूंद सिंचाई 2 दिन में एक बार ।
  • जब फसल तैयार हो जाए तब सिंचाई समय के बाद करें।

खरपतवार नियंत्रण (Interculture operation )

  • बुवाई के पूर्व  खरपतवार नियंत्रण के लिए  ब्युटाक्लोर  का उपयोग 800 मिली ग्राम प्रति एकड़ के अनुसार कर सकते है।
कटाई (Harvesting)
  • जब फसल पक जाती है तब भूमि वाला हिस्सा हल्का पीला हो जाता है।
  • उस हल्के हाथो से पीट कर देखें तब हल्का आवाज आ जाती है।

उत्पादन (Yield)

  • औसत उपज 180-200 क्विंटल प्रति एकड़।