img
img
अपेक्षा
खेतीव्यापार आधुनिक खेती
संभावित उर्वरक और कृषि रसायन खर्च

38,000रु.

अपेक्षित उपज

125 क्विंटल प्रति एकड़

अपेक्षित लाभ (रुपये)

3,50,000 रु.

पारम्परिक खेती
संभावित उर्वरक और कृषि रसायन खर्च

45,000 रु.

अपेक्षित उपज

90 क्विंटल प्रति एकड़

अपेक्षित लाभ (रुपये)

2,50,000 रु.

जलवायु (Climate)
  • अदरक की खेती के लिए गर्म-आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्र की आवश्यकता होती है।
  • अदरक के प्रकंद के परिपक्व के समय तापमान तुलनात्म रूप में शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। 

तापमान (Temperature) 

  • 20 से 30 डिग्री सेल्सीयस तापमान उपयुक्त होता है। 

जलमांग (Water Requirement) 

  • यह अधिक पानी चाहने वाली फसल है।  
  • इस फसल के लिए 950 से 1200 मिलीमीटर जल की आवश्यक है।
मिट्टी (Soil)
  • इस फसल के लिए के लिए रेतीली दोमट उपयोगी होती है।
  • भूमि बेहतर जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • अदरक की खेती के लिए जलभराव की स्थिति काफी खराब हो सकती है। 

 पीएच(Ph)

  • आदर्श पीएच 6.0 से 7.5 होना चाहिए। 
  • अगर पीएच 6 से कम है तब चुने का प्रयोग करें। 
  • अगर पीएच 7.5 से अधिक है तब जिप्सम का प्रयोग करें।
     
प्रमुख किस्में (Variety)

आय.आय.एस.आर. - वरदा

समयकाल – 190 से 200 दिन 
विशेषताएं – बेहतर गुणवत्ता, भंडारण के समय कीट लगने खतरा कम, अधिक उपज देने वाली किस्म। 
उपज – 90 क्विंटल प्रति एकड़ 

आय.आय.एस.आर. - महिमा

समयकाल – 190 से 200 दिन 
विशेषताएं – अदरक के आकार बड़ा, सुत्रकृमी के लिए सहनशील किस्म ।  
उपज – 90क्विंटल प्रति एकड़ 

खेत की तैयारी (preparation of Field)
  • जुताई मिट्टी की प्रकृति के अनुसार 1 से 2 बार जुताई करें व भूमि भुरभुरी हो जाए।
  •  मिट्टी पलट हल हल से गहरी जुताई करें ताकि भूमि भुरभुरी हो जाए।
  • खेत में गोबर खाद और कंपोस्ट बैक्टरिया मिलाए।
  •  मिश्रण को मिट्टी लगभग दो सप्ताह खुला  रखे ताकि इसका अपघटन हो सके।
  • बेड के बीच में 2 फूट के अतंर और 3 फूट चौड़ाई के मेढ़ तैयार की जाती है।
बुवाई (Sowing)
  • जहा बारिश जल्दी होती है वहा मई के पहले पखवाड़ा में बूवाई की जानी चाहिए।
  • सिंचित क्षेत्र में फऱवरी के अंत से मार्च के मध्य तक बूवाई की जाती है।
  • 18 सेमी पर सपाट क्यारियों पर गढ्ढे तैयार करें। और 5 सेमी गहराई पर अदरक के प्रकंद लगाए।

पौधों के बीच की दूरी (Plant to Plant)

  • दो पौधों  की बीच की दूरी  -  24 सेमी
  • दो कतारों  की बीच की दूरी -  16 सेमी
खाद एवं उर्वरक (Manure & Furtilizer)

इसमें एनपीके की आवश्यकता 48:30:30 किलो प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है।

फसल की बुवाई से पहले

  • सिंगल सुपर फॉस्फेट –  185 किलोग्राम
  • म्युरेट ऑफ पोटास - 50 किलोग्राम

फसल के 45 दिन बाद

  • यूरिया – 35 किलोग्राम

फसल के 75 दिन बाद

  • यूरिया – 35 किलोग्राम

फसल के 105 दिन बाद

  •  यूरिया – 35 किलोग्राम
सिंचाई (Irrigation)
  • बुवाई के कुछ समय बाद ही तुरंत सिंचाई करें।
  • अदरक का प्रकंद तैयार होने (90दिन) के समय।
  • फसल तैयार होने (130 दिन) के समय। 
अंतराशस्य क्रियाएं (Interculture operation )
  • समय समय पर निराई गुराई करते रहे।
  •  मिट्टी चढ़ाना, फसल के 45 दिन व 90 दिन होने पर किया जाता है।
  • खाली जगह भरना- बूवाई के 20 दिन बाद बीज अदरक को लगाया जाता है। 
कटाई (Harvesting)
  • अदरक की खेती 200 से 250 दिन में फसल कटने के लिए तैयार हो जाती है।
  • पौधों की पत्तिया जब पीली होने लगे तब फसल कटने के लिए तैयार हो जाती है।
  • फसल को खोदने के बाद अदरक को 2-4 बार पानी से अच्छी तरह धो लें। 

उत्पादन (Yield)

  • 60  से 80 क्विंटल प्रति एकड़ उपज है।