पत्ती का झुलसा रोग- पत्तियां ऊपर से सूखकर राख जैसे धब्बे दिखाती हैं। बालियों में दाना नहीं बनता।
खैरा रोग- निचली पत्तियां पीली पड़ती हैं और बाद में कत्थई दाग बनते हैं। पौधों की बढ़त रुक जाती है।
शीथ झुलसा रोग- तनों पर सफेद-भूरे धब्बे बनते हैं। बालियां बाहर नहीं आ पातीं और दाने खराब हो जाते हैं।
झोंका रोग- पत्तियां जलने जैसी लगती हैं। फसल किसी भी चरण में खराब हो सकती है।
थ्रिप्स रोग- पत्तियों में पीले-सफेद छेद बनते हैं। दाना नहीं बन पाता, उपज घट जाती है।
समाधान - समय पर दवा, संतुलित खाद, और पुराने पौधों को हटाना ही असली इलाज है।