Crop Name: Onion

Disease Name : आधारीय सड़न



  • प्याज की फसल में आधारीय सड़न एक गंभीर फफूंदजनित रोग है।
  • अधिकतम नमी और औसत तापमान में रोग वृद्धि करता है।
  • यह रोग मिट्टी जनित है और लंबे समय तक मिट्टी में जीवित रह सकता है।
  • पौधे के ऊपरी भाग में पीलापन आता है।
  • बाद में पौधा सुखने लगता है।
  • प्रभावित पौधों के कंद पर सफेद फफूंद दिखाई पडता है।
  • फसल चक्र अपनाएँ और लगातार प्याज की खेती एक ही खेत में न करें।
  • स्वस्थ और रोगमुक्त पौधों का ही उपयोग करें।
  • खेत की उचित जल निकासी व्यवस्था करें, क्योंकि अधिक नमी रोग को बढ़ाती है।