khetivyapar Banner
  • होम
  • Bihar Wheat News Today: बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग...

Bihar Wheat News Today: बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं की खरीद शुरू, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रु प्रति क्विंटल

Bihar Wheat News Today: बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं की खरीद शुरू, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रु प्रति क्विंटल
बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, गेहूं की खरीद शुरू, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रु प्रति क्विंटल

बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी गेहूं की खरीद शुरू, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रु प्रति क्विंटल हमारे देश में कृषि एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, और इसमें गेहूँ एक मुख्य फसल है। गेहूँ की खरीद प्रक्रिया  वर्ष 2024-25 के लिए, 15 मार्च से बिहार में गेहूँ खरीद की प्रक्रिया शुरू  कर दी गई है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

किसानों के लिए नए केंद्र अधिक सुविधा:

बिहार में गेहूं खरीद हेतु नये बाजार केंद्र खोले गये हैं। किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी खरीद केंद्र पर जाकर गेहूं बेच सकते हैं। यह उनकी सुविधा को बढ़ावा देगा और स्थानीय विकास में भी सहायक होगा।

रैयत (जमीदार) किसान के लिए 150 क्विंटल गेहूं बेचने का अवसर:

किसानों के लिए खुशखबरी! अब रैय त किसान 150 क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं, जो उनके लिए एक बड़ा मौका है। इसके अलावा, गैर रैयत किसान भी अधिकतम 50 क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं।

सीधे भुगतान तुरंत मिलेगा लाभ: किसानों को 48 घंटे के अंदर सीधे भुगतान प्राप्त होगा। गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर उनके खाते में धनराशि का सीधे भुगतान कर दिया जायेगा। इससे किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति में सहायता मिलेगी।

आवेदन करनें के लिये आवश्यक दस्तावेज:

  1. मोबाइल नंबर
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक पासबुक

आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in  पर जाना है।
  2. उसके बाद निचे की ओर स्क्रोल करना है। वंहा आपको गेंहू अधिप्राप्ति 2024 - 2025 लिखा होगा ।
  3. उसमें ओप्शन होगा आवेदन करें, उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  4. अगर आपने किसान पंजीकरण नही किया है। तो आपको सबसे पहले किसान पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिये आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। 
  5. पंजीकरण होने के बाद आपको गेंहू अधिप्राप्ति हेतू आवेदन पत्र पर क्लिक करना है। उसके बाद किसान पंजीकरण संख्या डालकर सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  6. आपके सामने एक फार्म आयेगा, उसमें मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरकर आवेदन सब्मिट कर देना है।

ये भी पढ़ें... जल्दी करें, लाडली बहना योजना E-KYC -2024, महिलाओं को मिलेगी ₹1250 की नगद धनराशी


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें